फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market Sensex Nifty Today closing at green mark for fifth day sensex nifty at record high

Sensex Nifty Today: शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन तेजी, सर्वकालिक उच्च स्तर पर सेंसेक्स-निफ्टी

Thu, 17 Dec 2020 03:50 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 17 Dec 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
share market Sensex Nifty Today closing at green mark for fifth day sensex nifty at record high
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख और विदेशी मुद्रा प्रवाह जारी रहने से आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ। यह लगातार पांचवां सत्र है जब घरेलू बाजार में उछाल आया और सेंसेक्स-निफ्टी सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.48 फीसदी की बढ़त के साथ 223.88 अंक ऊपर 46890.34 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.42 फीसदी (58 अंक) की तेजी के साथ 13740.70 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


भारत में लगातार बढ़ रहा है एफडीआई
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि देश में विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने वाली नीतियों के चलते प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अप्रैल-सितंबर 2020 के दौरान एफडीआई 13 फीसदी बढ़कर लगभग 40 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। उन्होंने सीआईआई के 'पार्टनरशिप समिट 2020' में कहा, 'भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश लगातार बढ़ रहा है। इस साल के पहले नौ महीनों में कोविड-19 महामारी के बावजूद हमारा एफडीआई बढ़ा है और आज हमारी एफडीआई नीति दुनिया में सबसे सुविधाजनक और अनुकूल नीतियों में एक है।'
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एचडीएफसी, डिविस लैब, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस और इंडसइंड बैंक के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं हिंडाल्को, कोल इंडिया, मारुति, अडाणी पोर्ट्स और टाटा स्टील के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फाइनेंस सर्विसेज, फार्मा, रियल्टी, प्राइवेट बैंक और बैंक हरे निशान पर बंद हुए। वहीं पीएसयू बैंक, मीडिया, ऑटो, मेटल, आईटी और एफएमसीजी लाल निशान पर बंद हुए।

सपाट स्तर पर खुला था बाजार
आज शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला था। सेंसेक्स 8.10 अंक (0.02 फीसदी) की मामूली गिरावट के साथ 46,658.36 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी की शुरुआत 0.40 अंक ऊपर 13,683.10 के स्तर पर हुई थी।


बुधवार को बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
बुधवार को शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.87 फीसदी की बढ़त के साथ 403.29 अंक ऊपर 46666.46 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 0.85 फीसदी (114.85 अंक) की तेजी के साथ 13682.70 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed