फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   BSE Sensex NSE Nifty Share Market Stock Market Today on 9th August 2021

Sensex, Nifty Today: हरे निशान पर खुला बाजार, इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी बाजार की दिशा

Mon, 09 Aug 2021 09:28 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 09 Aug 2021 09:28 AM IST
सार

सेंसेक्स 124.01 अंक (0.23 फीसदी) ऊपर 54401.73 के स्तर पर खुला। इस दौरान निफ्टी 45.60 अंकों (0.28 फीसदी) की बढ़त के साथ 16283.80 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन
BSE Sensex NSE Nifty Share Market Stock Market Today on 9th August 2021
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 124.01 अंक (0.23 फीसदी) ऊपर 54401.73 के स्तर पर खुला। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 45.60 अंकों (0.28 फीसदी) की बढ़त के साथ 16283.80 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में 1495 शेयरों में तेजी आई, 533 शेयरों में गिरावट आई और 90 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। पिछले हफ्ते सेंसेक्स 1,690.88 अंक यानी 3.21 फीसदी के लाभ में रहा। 

विज्ञापन


इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी बाजार की दिशा
इस सप्ताह कंपनियों के तिमाही नतीजों, वृहद आर्थिक आंकड़ों तथा वैश्विक रुख से शेयर बाजारों की दिशा तय होगी। इस सप्ताह जून के औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) और जुलाई के मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी होंगे। इसके अलावा विश्लेषकों ने कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश के रुख, ब्रेंट कच्चे तेल के दाम और रुपये का उतार-चढ़ाव से भी बाजार की चाल तय होगी। 
विज्ञापन


रोलेक्स रिंग्स की शानदार लिस्टिंग
आज रोलेक्स रिंग्स की शेयर बाजार में शानदार लिस्टिंग हुई। 900 रुपये इश्यू प्राइस की तुलना में कंपनी का शेयर 1250 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बीएसई पर यह 38.7 फीसदी प्रीमियम के साथ 1249 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। जबकि एनएसई पर यह 38.8 फीसदी प्रीमियम के साथ 1250 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। कंपनी का इश्यू 28 से 30 जुलाई तक खुला था। यह आईपीओ 130.44 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी ने 731 करोड़ रुपए का इश्यू जारी किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान एचसीएल टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, एसबीआई, एम एंड एम, एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक, एनचीपीसी, पावर ग्रिड, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईटीसी, एल एंड टी, मारुति, टीसीएस, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज ऑटो और टाइटन के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं रिलायंस, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, नेस्ले इंडिया, कोटक बैंक और डॉक्टर रेड्डी के शेयर लाल निशान पर खुले।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 72.54 अंक (0.13 फीसदी) ऊपर 54350.26 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 75.80 अंक (0.47 फीसदी) ऊपर 75.80 पर था।

पिछले कारोबारी दिन रिकॉर्ड स्तर पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 70.40 अंक (0.13 फीसदी) नीचे 54422.44 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 11.10 अंकों (0.07 फीसदी) की गिरावट के साथ 16283.50 के स्तर पर खुला था। 


शुक्रवार को गिरावट पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
चार दिनों की तेजी के बाद शुक्रवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 215.12 अंकों (0.39 फीसदी) की गिरावट के साथ 54,277.72 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 56.40 अंकों (0.35 फीसदी) की गिरावट के साथ 16,238.20 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed