फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market sensex nifty closing on negative note rupee 20 paise lower against dollar

300 अंक लुढ़ककर 38000 के नीचे पहुंचा सेंसेक्स, डॉलर के मुकाबले रुपये में भी गिरावट

Tue, 22 Sep 2020 03:43 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 22 Sep 2020 03:43 PM IST
विज्ञापन
share market sensex nifty closing on negative note rupee 20 paise lower against dollar
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

वैश्विक बाजारों से नकारात्मक रुझान मिलने और विदेशी फंड के बाहर जाने के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन बिकवाली देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.79 फीसदी की गिरावट के साथ 300.06 अंक नीचे 37734.08 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.86 फीसदी (96.90 अंक) की गिरावट के साथ 11153.65 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


इसलिए आई गिरावट
कारोबारियों ने बताया कि कुछ प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बैंकों में अनियमित वित्तीय व्यवहारों के बारे में खबर आने और यूरोप के कई हिस्सों में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर उठने की आशंकाओं के चलते दुनिया भर के बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है। इस बीच शंघाई, हांगकांग और सियोल के शेयर बाजारों में घाटे के साथ कारोबार हो रहा था। 
विज्ञापन


रुपया 20 पैसे गिरकर 73.58 के स्तर पर आया
घरेलू शेयर बाजार में नकारात्मक रुख के चलते मंगलवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 20 पैसे गिरकर 73.58 (अनंतिम) के स्तर पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 73.50 पर कमजोर रुख के साथ खुला और आगे गिरावट दर्शाता हुआ अंत में 73.58 के स्तर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 20 पैसे की गिरावट को दर्शाता है। रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे मजबूत होकर 73.38 के स्तर पर बंद हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन के कारोबार के दौरान स्थानीय मुद्रा ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.38 के ऊपरी स्तर और 73.64 के निचले स्तर को देखा। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 फीसदी गिरकर 93.61 पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे और उन्होंने सोमवार को सकल आधार पर 539.81 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.65 फीसदी बढ़कर 41.71 डॉलर प्रति बैरल पर था।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज टीसीएस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, सन फार्मा और ग्रासिम के शेयर हरे निशान पर बंद हुई। वहीं इंफ्राटेल, जी लिमिटेड, इंडसइंड बैंक, अडाणी पोर्ट्स और गेल लाल निशान पर बंद हुए।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी और फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें ऑटो, रियल्टी, मीडिया, पीएसयू बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक, प्राइवेट बैंक, एफएमसीजी और मेटल शामिल हैं।

दिनभर ऐसा रहा बाजार का हाल 
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 66.63 अंक यानी 0.18 फीसदी ऊपर 38100.77 के स्तर पर खुला था और निफ्टी 0.21 फीसदी यानी 23.70 अंकों की बढ़त के साथ 11274.25 के स्तर पर खुला था।
 इसके बाद सेंसेक्स कारोबार के दौरान 300 अंकों से ज्यादा गिर गया। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 305.12 अंक या 0.80 फीसदी की गिरावट के साथ 37,729.02 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 97.10 अंक या 0.86 फीसदी गिरकर 11,153.45 पर था। 


पिछले कारोबारी दिन गिरावट पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स 2.09 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 811.68 अंक नीचे 38034.14 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 2.46 फीसदी (282.75 अंक) की गिरावट के साथ 11222.20 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed