फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market rose on opening due to loksabha elections

शेयर बाजार में चुनाव का दिख रहा असर, खुलते ही सेंसेक्स में आई 108 अंकों की तेजी

Thu, 11 Apr 2019 10:00 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 11 Apr 2019 10:00 AM IST
विज्ञापन
share market rose on opening due to loksabha elections

गुरुवार को 18 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 91 लोकसभा सीटों पर मतदान हैं। इसकी वजह से सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार के खुलते ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स यानी सेंसेक्स में 108.31 अंकों की तेजी दिखाई दी। वहीं दूसरी ओर नेश्नल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11600 से ज्यादा अंकों पर करोबार करता दिखाई दे रहा है। 

विज्ञापन


चुनाव के चलते शेयर बाजार तेजी से बढ़ रहा है। फिलहाल सेंसेक्स 108.31 अंकों की तेजी के साथ 38693.66 अंकों पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी की बात करें तो वो 20.65 अंकों की बढ़त के बाद 11604.95 अंकों पर पहुंच गया है। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

आईओसी, बीपीसीएल, एचपीसीएल, यस बैंक, विप्रो, टाटा मोटर्स, एचयूएल और एशियन पेंट्स के स्टॉक्स हरे निशान के साथ खुले। वहीं, गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इसमें इंफोसिस, सन फार्मा, वेदांता और एक्सिस बैंक के स्टॉक्स शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो इसमें बैंकिंग सेक्टर, आईटी, फार्मा और मेटल लाल निशान के साथ खुले। वहीं एफएमसीजी और इंफ्रा हरे निशान के साथ खुले। 

प्री ओपन के दौरान ये था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स 89.11 अंक यानी 0.23 फीसदी की बढ़त के बाद 38674.46 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 25.60 अंक यानी 0.22 फीसदी की बढ़त के बाद 11609.90 के स्तर पर था। 

डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। बुधवार को रुपया 69.11 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 69.21 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed