{"_id":"5c88dff7bdec22143c0345ab","slug":"share-market-rallies-continuous-for-third-day-sensex-crosses-37k-mark","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर बाजार में तीसरे दिन भी उछाल जारी, 37700 के पार हुआ सेंसेक्स","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
शेयर बाजार में तीसरे दिन भी उछाल जारी, 37700 के पार हुआ सेंसेक्स
Wed, 13 Mar 2019 04:18 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Wed, 13 Mar 2019 04:18 PM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार में तीसरे दिन भी बड़ा उछाल देखने को मिला। सेंसेक्स 37700 के ऊपर जाकर के बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 11300 के पार चला गया। दिन भर के कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्रीज और तीन बैंकों के शेयर अपने एक साल के उच्चतम स्तर पर चले गए।
विज्ञापन
सेंसेक्स 216.51 अंक की बढ़त के साथ 37752.17 के स्तर पर और निफ्टी 40.50 अंक की बढ़त के साथ 11341.70 के स्तर पर बंद हुआ है। सेंसेक्स और निफ्टी आज 6 महीने की ऊंचाई पर बंद हुए हैं। बैंक निफ्टी करीब 1.5 फीसदी की बढ़त के साथ 28800 के पार बंद हुआ है। एचडीएफसी बैंक और इंडसइंड बैंक के दम पर बैंक निफ्टी आज नए शिखर नापता नजर आया।
विज्ञापन
सोने की कीमतों में दिखा उछाल
बुधवार को सोने की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिला। मांग के चलते सोने के भाव में 235 रुपये की तेजी देखने को मिली। सोने का भाव 33,385 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं दूसरी तरफ, चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली और यह 130 रुपये बढ़कर 39,710 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए।
विज्ञापन