फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market Outlook CoronaVirus an other factors can impact Indian share Market

इस सप्ताह इन कारकों से प्रभावित होगा शेयर बाजार, कोरोनावायरस का भी पड़ेगा असर

Sun, 16 Feb 2020 03:51 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 16 Feb 2020 03:51 PM IST
सार

इस सप्ताह भारतीय शेयर बाजार की चाल वैश्विक रुझानों पर निर्भर करेगी। शेयर बाजार में चीन में फैले जानलेवा कोरोना वायरस से संबंधित खबरों का असर पड़ सकता है। 

विज्ञापन
Share Market Outlook CoronaVirus an other factors can impact Indian share Market
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस सप्ताह घरेलू बाजार 21 फरवरी 2020 यानी शुक्रवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर बंद रहेगा। यानी इस हफ्ते केवल पांच दिन ही कारोबार होगा। 

विज्ञापन

कोरोनावायरस से प्रभावित हो सकता है बाजार

इस संदर्भ में मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशल सर्विसेज लिमिटेड के प्रमुख (खुदरा शोध) सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि, 'घरेलू मोर्चे पर किसी बड़े घटनाक्रम के अभाव में बाजार एक सीमित दायरे में रहेगा। चीन में फैसले कोरोनावायरस से सभी डरे हुए हैं। इससे संबंधित घटनाक्रमों पर पैनी नजर बनी रहेगी और छोटी अवधि में बाजार पर दबाव बना रहेगा।' साथ ही डॉलर के मुकाबले रुपये और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव पर भी बाजार की नजर होगी।

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय बाजारों की गतिविधियों का पड़ सकता है गहरा असर

वहीं इस संदर्भ में ट्रेडिंगबेल्स के वरिष्ठ विश्लेषक संतोष मीना का कहना है कि, 'अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कोरोनावायरस का प्रभाव है। इस सप्ताह भी यह स्थिति बनी रह सकती है। इसके अतिरिक्त कंपनियों की तीसरी तिमाही के नतीजों का सिलसिला लगभग खत्म हो गया है। इसलिए भारतीय बाजार अंतरराष्ट्रीय बाजारों की गतिविधियों का गहरा असर पड़ सकता है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते सप्ताह सेसेंक्स में आई 0.28 फीसदी की तेजी

इसके साथ ही निवेशकों की निगाहें फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक पर भी होगी, जो गुरुवार को आएगा। बता दें कि बीते सप्ताह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेसेंक्स में 115.89 अंक यानी 0.28 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी। 

बैंकों के शेयरों पर रहा दबाव 

इस दौरान दूरसंचार कंपनियों द्वारा 1.47 लाख करोड़ रुपये के समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) के बकाए को नहीं चुकाने पर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कड़ी फटकार लगाई थी। इसकी वजह से उन बैंकों के शेयरों पर दबाव देखने को मिला, जिन्होंने इन कंपनियों को कर्ज दे रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed