फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market opens on positive note despite us china trade war begins

शेयर बाजार में मामूली बढ़ोतरी के साथ हुई शुरुआत, 68.88 पर खुला रुपया

Fri, 06 Jul 2018 10:02 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 06 Jul 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
share market opens on positive note despite us china trade war begins

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में मामूली बढ़ोतरी के साथ शुरुआत देखने को मिली। वहीं रुपया भी मामूली तेजी के साथ खुला। हालांकि अमेरिका द्वारा चीन से आयातित होने वाले सामानों पर टैरिफ लगाने का असर मार्केट पर नहीं दिखा। 

विज्ञापन


सेंसेक्स 65 अंक की बढ़त के साथ 35,639 के स्तर पर और निफ्टी 15 अंक की तेजी के साथ 10,765 के स्तर पर कारोबार करते हुए देखा गया। कारोबार के दौरान दिग्गज शेयरों में टाटा मोटर्स, बीपीसीएल, आईओसी, बजाज ऑटो, एचपीसीएल, इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और यस बैंक 3.2-0.8 फीसदी तक चढ़े हैं। 
विज्ञापन


मिडकैप शेयरों में अशेक लेलैंड, एंडुरेंस टेक, कंटेनर कॉर्प, एमआरपीएल और ओबेरॉय रियल्टी 2.3-1.9 फीसदी तक बढ़े हैं। स्मॉलकैप शेयरों में इलेक्ट्रोस्टील स्टील्स, ग्लोबल ऑफशोर, शोभा, एनसीएल इंडस्ट्रीज और ओके प्ले 4.9-4.4 फीसदी तक उछले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


7 पैसे की मजबूती के साथ खुला रुपया
डॉलर के मुकाबले रुपया आज 7 पैसे की बढ़त के साथ 68.88 के स्तर पर खुला है। रुपये में कल कमजोरी बढ़ गई थी, कल कारोबार में रुपया 69 के स्तर के बहुत करीब बंद हुआ था। डॉलर के मुकाबले रुपया कल 21 पैसे टूटकर 68.95 पर बंद हुआ था।

सोने में गिरावट का दौर
ग्लोबल बाजार में कच्चे तेल में नरमी का माहौल है। नायमैक्स पर डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.25 फीसदी फिसलकर 72.8 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। ब्रेंट क्रूड 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ 77 डॉलर पर आ गया है। सोने में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। कॉमैक्स पर सोना 0.25 फीसदी लुढ़क कर 1,255.4 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। चांदी 0.5 फीसदी टूटकर 16 डॉलर पर कारोबार कर रही है।

अमेरिका ने शुरू किया व्यापार युद्ध
दुनिया की शीर्ष दो अर्थव्यवस्थाओं अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध में पहला आक्रामक कदम उठाने वाले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्णय से अरबों अमेरिकी डॉलर से भी ज्यादा की चीनी वस्तुओं पर भारी-भरकम अमेरिकी शुल्क आज रात से प्रभावी हो जाएंगे। 

      
चीन ने डॉलर का बदला डॉलर से लेने का इरादा जाहिर करते हुए अमेरिकी निर्यात पर '' तत्काल  शुल्क लगा दिए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस टकराव से वैश्विक अर्थव्यवस्था में खलबली पैदा हो जाएगी और विश्व व्यापार प्रणाली पर इसका काफी नकारात्मक असर पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed