{"_id":"5b2c7dd54f1c1bc96b8b7742","slug":"share-market-opens-on-a-negative-note-on-friday-22-june","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मामूली गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार, 10800 के नीचे आया निफ्टी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
मामूली गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार, 10800 के नीचे आया निफ्टी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 22 Jun 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
sensex
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में कमजोरी के साथ शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ खुले। ऐसा इसलिए क्योंकि विश्व के बाजारों में भी यही हाल देखने को मिला। डाओ जोंस 200 अंक टूटकर बंद हुआ है। डाओ में कल लगातार 8वें दिन गिरावट देखने को मिली। एशियाई बाजार भी आज नीचे दिख रहे हैं।
विज्ञापन
सेंसेक्स 28 अंक की कमजोरी के साथ 35405 के स्तर पर और निफ्टी 12 अंक की गिरावट के साथ 10730 के स्तर के नीचे कारोबार कर रहा है। बीएसई का रियल्टी इंडेक्स 0.38 फीसदी टूट गया है, जबकि निफ्टी के मेटल इंडेक्स में 0.21 फीसदी, फार्मा इंडेक्स में 0.66 फीसदी, रियल्टी इंडेक्स में 0.28 फीसदी और ऑटो इंडेक्स में 0.01 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
रुपये में 17 पैसे की मजबूती
डॉलर के मुकाबले रुपया आज 17 पैसे की बढ़त के साथ 67.81 के स्तर पर खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपये में कल भी शुरुआती कमजोरी के बाद सुधार देखने को मिला था। डॉलर के मुकाबले रुपया कल 9 पैसे बढ़कर 68.98 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन