फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market opening with red mark on friday, nifty below 11800

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में गिरावट, निफ्टी 11,800 के नीचे

Fri, 21 Jun 2019 09:39 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 21 Jun 2019 09:39 AM IST
विज्ञापन
share market opening with red mark on friday, nifty below 11800

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 159.11 अंक यानी 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ 39442.52 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 44.40 अंक यानी 0.38 फीसदी की गिरावट के बाद 11787.40 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें तो शुक्रवार को यूपीएल और एचसीएल टेक के स्टॉक्स हरे निशान के साथ खुले। वहीं, गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें मारुति सुजुकी, इंडिगो, टीवीएस मोटर्स, टाटा मोटर्स, एशिन पेंट्स, सन फार्मा, इंफोसिस और टीसीएस के स्टॉक्स शामिल हैं।  

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो शुक्रवार को सभी सेक्टर्स  की शुरुआत लाल निशान पर हुई। इनमें एनर्जी, मेटल, ऑटो, आईटी, इंफ्रा, एफएमसीजी और फार्मा शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्री ओपन के दौरान ये था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 41.29 अंक यानी 0.10 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 39642.92 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 1.20 अंक यानी 0.01 फीसदी की बढ़त हुई थी, जिसके बाद ये 11833 के स्तर पर था। 

गुरुवार को हरे निशान पर खुला था बाजार

इससे पहले गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 81.12 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 39031.62 के स्तर पर खुला था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 25 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के बाद 11666.50 के स्तर पर खुला था।

गुरुवार को जबरदस्त तेजी से साथ बंद हुआ था बाजार

जेट एयरवेज के शेयर में आए जोरदार उछाल से दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 488.89 अंक यानी 1.25 फीसदी की बढ़त के साथ 39601.63 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 140.30 अंक यानी 1.20 फीसदी की बढ़त के बाद 11831.80 के स्तर पर बंद हुआ था। 

डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 31 पैसे की गिरावट के साथ खुला। इससे पहले गुरुवार को रुपया 69.44 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed