हरे निशान के साथ खुला शेयर बाजार, गिरावट के साथ हुई रुपये की शुरुआत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स यानी सेंसेक्स में 58.09 अंक यानी 0.15 फीसदी की बढ़त हुई। वहीं नेश्नल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 20 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ खुला।
38665.10 के स्तर पर पहुंचा सेंसेक्स
58.09 अंकों की बढ़त के बाद सेंसेक्स 38665.10 के स्तर पर पहुंचा। बात अगर निफ्टी की करें तो 20 अंकों की बढ़त के बाद निफ्टी 11616.70 के स्तर पर पहुंचा।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
आईओसी, टीसीएस, इंफोसिस, ओएनजीसी, एचपीसीएल, बीपीसीएल, टाटा स्टील, आरआईएल, विप्रो, सिप्ला और बजाज फाइनेंस के स्टॉक्स हरे निशान के साथ खुले। वहीं, गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इसमें टाटा मोटर्स, एचडीएफसी, अडाणी पोर्ट्स और यस बैंक के स्टॉक्स शामिल रहे। सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो शुक्रवार को सभी सेक्टर्स हरे निशान के साथ खुले।
गिरावट के साथ हुई रुपये की शुरुआत
डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे की बढ़त के साथ 69.04 के स्तर पर खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया गुरुवार को 68.92 के स्तर पर बंद हुआ था।