फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market opening today sensex up by 540 points nifty above 10300

बाजार में रौनक बरकरार, 540 अंक ऊपर खुला सेंसेक्स, निफ्टी 10300 के पार

Mon, 08 Jun 2020 09:29 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 08 Jun 2020 09:29 AM IST
सार

  • सोमवार को शेयर बाजार में रौनक बरकरार रही और यह हरे निशान पर खुला।
  • सेंसेक्स 540.03 अंक (1.58 फीसदी) ऊपर 34827.27 के स्तर पर खुला।
  • आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। 
  • शुक्रवार को विश्वभर के सभी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे।

विज्ञापन
share market opening today sensex up by 540 points nifty above 10300
शेयर मार्केट - फोटो : ANI

विस्तार

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार में रौनक बरकरार रही और यह हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 540.03 अंक (1.58 फीसदी) ऊपर 34827.27 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.71 फीसदी यानी 173.60 अंकों की बढ़त के साथ 10315.17 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन


विश्वभर के बाजारों में रही बढ़त
शुक्रवार को विश्वभर के सभी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। अमेरिका का बाजार डाउ जोंस 3.15 फीसदी की बढ़त के साथ 829.16 अंक ऊपर 27,111.00 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 2.06 फीसदी बढ़त के साथ 198.27 अंक ऊपर 9,814.08 पर बंद हुआ था। एसएंडपी 2.62 फीसदी बढ़त के साथ 81.58 अंक ऊपर 3,193.93 पर हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.38 बढ़त के साथ 11.14 अंक ऊपर 2,941.94 पर बंद हुआ था। साथ ही इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार में भी बढ़त रही।
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज टाटा मोटर्स, एसबीआई, जी लिमिटेड, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बंक, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड और सिप्ला के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं भारती एयरटेल, श्री सीमेंट, ब्रिटानिया, नेस्ले इंडिया, रिलायंस, एचसीएल टेक, एनटीपीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर लाल निशान पर खुले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें मीडिया, ऑटो, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, फार्मा, बैंक, मेटल, आईटी, एफएमसीजी और पीएसयू बैंक शामिल हैं। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट बढ़त पर था। सुबह 9.10 बजे सेंसेक्स 553.93 अंक यानी 1.62 फीसदी की बढ़त के बाद 34841.17 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 184.60 अंक यानी 1.82 फीसदी ऊपर 10326.75 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.90 फीसदी की बढ़त के साथ 306.54 अंक ऊपर 34287.24 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.13 फीसदी उछलकर 113.05 अंक ऊपर 10142.15 के स्तर पर बंद हुआ था।


शुक्रवार को हरे निशान पर खुला था बाजार 
शुक्रवार को भी शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सुबह 9.16 बजे सेंसेक्स 218.73 अंक (0.64 फीसदी) ऊपर 34199.43 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 0.88 फीसदी यानी 88.20 अंकों की बढ़त के साथ 10117.30 के स्तर पर था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed