फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Nifty Share Market Opening Today Latest News: Sensex Sensex Falls Over 300 Points In Early Trade

Share Market: शुरुआती कारोबार में 305 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी में भी गिरावट

Tue, 22 Sep 2020 10:37 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 22 Sep 2020 10:37 AM IST
विज्ञापन
Sensex Nifty Share Market Opening Today Latest News: Sensex Sensex Falls Over 300 Points In Early Trade
सेंसेक्स निफ्टी आज - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

वैश्विक बाजारों से नकारात्मक रुझान मिलने और विदेशी फंड के बाहर जाने के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 300 अंकों से ज्यादा गिर गया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 305.12 अंक या 0.80 फीसदी की गिरावट के साथ 37,729.02 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 97.10 अंक या 0.86 फीसदी गिरकर 11,153.45 पर था। सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन फीसदी की गिरावट टाटा स्टील में हुई। 

विज्ञापन


फिलहाल सुबह 10.30 बजे सेंसेक्स 149 अंक (0.39 फीसदी) नीचे 37,885.14 पर और निफ्टी 54.20 अंक (0.48 फीसदी) नीचे 11196.35 पर है। जबकि शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 66.63 अंक यानी 0.18 फीसदी ऊपर 38100.77 के स्तर पर खुला था और निफ्टी 0.21 फीसदी यानी 23.70 अंकों की बढ़त के साथ 11274.25 के स्तर पर खुला था।
विज्ञापन


इसलिए आई गिरावट
कारोबारियों ने बताया कि कुछ प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बैंकों में अनियमित वित्तीय व्यवहारों के बारे में खबर आने और यूरोप के कई हिस्सों में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर उठने की आशंकाओं के चलते दुनिया भर के बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है। इस बीच शंघाई, हांगकांग और सियोल के शेयर बाजारों में घाटे के साथ कारोबार हो रहा था। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.27 फीसदी बढ़कर 41.55 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज डॉक्टर रेड्डी, एचसीएल टेक, ब्रिटानिया, इंफ्राटेल और ग्रासिम के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं अडाणी पोर्ट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, बीपीसीएल, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी के शेयर लाल निशान पर खुले। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी, पीएसयू बैंक, रियल्टी और फार्मा की शुरुआत बढ़त पर हुई। वहीं मीडिया, फाइनेंस सर्विसेज, मेटल, ऑटो, एफएमसीजी, बैंक और प्राइवेट बैंक लाल निशान पर खुले।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.10 बजे सेंसेक्स 166.57 अंक यानी 0.44 फीसदी की बढ़त के बाद 38200.71 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 51.20 अंक यानी 0.46 फीसदी ऊपर 11301.75 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन गिरावट पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स 2.09 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 811.68 अंक नीचे 38034.14 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 2.46 फीसदी (282.75 अंक) की गिरावट के साथ 11222.20 के स्तर पर बंद हुआ था। 


सोमवार को हरे निशान पर खुला था बाजार
सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत मामूली बढ़त पर हुई। सेंसेक्स 40.82 अंक यानी 0.11 फीसदी ऊपर 38886.64 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 0.04 फीसदी यानी 4.25 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 11509.20 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed