फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market opening sensex up by 186 points nifty above 10100

शेयर बाजार: 186 अंकों की मजबूती के साथ खुला सेंसेक्स, निफ्टी 10100 के पार

Wed, 10 Jun 2020 09:31 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 10 Jun 2020 09:31 AM IST
विज्ञापन
share market opening sensex up by 186 points nifty above 10100
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 186.29 अंक (0.55 फीसदी) ऊपर 34142.98 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.55 फीसदी यानी 55.70 अंकों की बढ़त के साथ 10102.40 के स्तर पर खुला।  

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज श्री सीमेंट, ओएनजीसी, इंफ्राटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस, नेस्ले इंडिया, एनटीपीसी, आईओसी और मारुति के शेयर में तेजी दर्ज की गई। वहीं जी लिमिटेड, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, एम एंड एम, एक्सिस बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, सन फार्मा, टाइटन, एचसीएल टेक और बजाज फिन्सर्व के शेयर में कमजोरी देखी गई। 
विज्ञापन


वैश्विक बाजारों का हाल
मंगलवार को विश्वभर के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। अमेरिका का बाजार डाउ जोंस 1.09 फीसदी की गिरावट के साथ 300.14 अंक नीचे 27,272.30 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.29 फीसदी बढ़त के साथ 29.01 अंक ऊपर 9,953.75 पर बंद हुआ था। एसएंडपी 0.78 फीसदी गिरावट के साथ 25.21 अंक नीचे 3,207.18 पर हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.57 फीसदी गिरावट के साथ 16.74 अंक नीचे 2,939.38 पर बंद हुआ था। साथ ही इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार में भी गिरावट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज ऑटो और मेटल के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले इनमें एफएमसीजी, फार्मा, पीएसयू बैंक, मीडिया, बैंक, प्राइवेट बैंक और आईटी शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सुबह 9.10 बजे सेंसेक्स 72.45 अंक यानी 0.21 फीसदी की बढ़त के बाद 34029.14 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 25.95 अंक यानी 0.26 फीसदी ऊपर 10072.60 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शुरुआती बढ़त गंवाकर शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 1.20 फीसदी की गिरावट के साथ 413.89 अंक नीचे 33956.69 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.19 फीसदी गिरकर 120.80 अंक नीचे 10046.65 के स्तर पर बंद हुआ था। 


मंगलवार को भी हरे निशान पर खुला था बाजार 
मंगलवार को भी शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई थी। सेंसेक्स 109.17 अंक (0.32 फीसदी) ऊपर 34479.75 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.31 फीसदी यानी 32 अंकों की बढ़त के साथ 10199.50 के स्तर पर खुला था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed