सेंसेक्स में 200 से ज्यादा अंकों की गिरावट, डॉलर के मुकाबले 68.90 के स्तर पर खुला रुपया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 208.10 अंकों की गिरावट के साथ 37189.14 के स्तर पर खुला। निफ्टी की बात करें, तो 65.60 अंकों की गिरावट के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11019.80 के स्तर पर खुला।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें तो जेएसडबल्यू स्टील, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, कॉफी डे एंटरप्राइजेज, पीएनबी हाउसिंग और आईओसी के शेयर लाल निशान पर खुले। वहीं डिश टीवी और यूपीएल के शेयर गिरावट के साथ खुले।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आईटी, फार्मा, मेटल, इंफ्रा और एफएमसीजी शामिल है।
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 16.73 अंक यानी 0.04 फीसदी की गिरावट देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 37380.51 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 15.50 अंक यानी 0.14 फीसदी की गिरावट देखी गई थी, जिसके बाद निफ्टी 11069.90 के स्तर पर था।
68.90 के स्तर पर खुला रुपया
शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 68.90 के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी दिन रुपया 68.86 के स्तर पर बंद हुआ था।
पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ खुला था बाजार
मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 136.02 अंक यानी 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 37822.39 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 44.70 अंक यानी 0.40 फीसदी की बढ़त के बाद निफ्टी 11233.90 के स्तर पर खुला था।
मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
मंगलवार को दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स 289.13 अंकों की गिरावट के बाद 37397.24 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 103.80 अंकों की गिरावट के बाद 11085.40 के स्तर पर बंद हुआ था।