फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market opening on red mark on monday sensex fell more than 650 points

जम्मू कश्मीर पर सरकार के प्रस्ताव से शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट

Mon, 05 Aug 2019 11:43 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 05 Aug 2019 11:43 AM IST
सार

  • सप्ताह के पहले कारोबारी दिन लाल निशान पर खुला बाजार
  • 465.38 अंकों की गिरावट के बाद सेंसेक्स 36652.84 के स्तर पर खुला
  • 141.90 अंकों की गिरावट के बाद निफ्टी 10855.50 के स्तर पर खुला

विज्ञापन
share market opening on red mark on monday sensex fell more than 650 points

विस्तार

वैश्विक बाजार में मंदी, अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वॉर और जम्मू-कश्मीर में चल रही अनिश्चितताओं के बीच सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। सुबह करीब 11:20 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 650.80 अंक यानी 1.75 फीसदी की गिरावट के साथ 36467.42 के स्तर पर पहुंचा। निफ्टी की बात करें, तो 198.45 अंक यानी 1.80 फीसदी की गिरावट के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10798.90 के स्तर पर पहुंच गया। 

विज्ञापन

सुबह 11 बजे 36500.86 के स्तर पर पहुंचा था सेंसेक्स 

सुबह करीब 11 बजे सेंसेक्स 617.36 अंक यानी 1.66 फीसदी की गिरावट के साथ 36500.86 के स्तर पर पहुंचा था। निफ्टी की बात करें, तो 194.45 अंक यानी 1.77 फीसदी की गिरावट के बाद निफ्टी 10802.90 के स्तर पर पहुंत गया था। 

विज्ञापन

सुबह 10 बजे 36542.88 के स्तर पर था सेंसेक्स 

इससे पहले सुबह करीब 10 बजे सेंसेक्स 575.34 अंक यानी 1.55 फीसदी की गिरावट के साथ 36542.88 के स्तर पर था। निफ्टी की बात करें, तो 171.35 अंक यानी 1.56 फीसदी की गिरावट के बाद निफ्टी 10826 के स्तर पर पहुंत गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआती कारोबार में 36652.84 के स्तर पर खुला था सेंसेक्स 

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 465.38 अंक यानी 1.25 फीसदी की गिरावट के साथ 36652.84 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 141.90 अंक यानी 1.29 फीसदी की गिरावट के बाद निफ्टी 10855.50 के स्तर पर खुला। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें तो आईसीआईसीआई बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, एक्सिस बैंक, ब्रिटानिया, बजाज फाइनेंस, डीएचएफएल, एलआईसी हाउसिंग, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और इंडियाबुल्स हाउसिंग के शेयर लाल निशान पर खुले। वहीं एचडीएफसी, टीसीएस, एनटीपीसी और एचसीएल टेक के शेयर हरे निशान पर खुले। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो सभी सेक्टर्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। इनमें मेटल, इंफ्रा, ऑटो, एनर्जी, आईटी, पीएसयू बैंक और एफएमसीजी शामिल हैं। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 46.70 अंक यानी 0.13 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 37164.92 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 66.40 अंक यानी 0.60 फीसदी की गिरावट देखी गई थी, जिसके बाद निफ्टी 10931 के स्तर पर था। 

70.14 के स्तर पर खुला रुपया

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 55 पैसे की गिरावट के साथ 70.14 के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी दिन रुपया 69.59 के स्तर पर बंद हुआ था। 

पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर खुला था बाजार

शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था। सेंसेक्स 191.90 अंक यानी 0.52 फीसदी की गिरावट के साथ 36826.42 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 55.60 अंक यानी 0.51 फीसदी की गिरावट के बाद निफ्टी 10924.40 के स्तर पर खुला था। 

शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार

इससे पहले शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 118.69 अंकों की बढ़त के बाद 37137.01 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 17.40 अंकों की बढ़त के बाद 10997.40 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed