फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex, Nifty Today Share Market: share market opening Sensex and nifty started on a positive note

Sensex Today: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन बढ़त पर खुला बाजार, 38000 के ऊपर सेंसेक्स

Mon, 10 Aug 2020 09:24 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 10 Aug 2020 09:24 AM IST
विज्ञापन
Sensex, Nifty Today Share Market: share market opening Sensex and nifty started on a positive note
शेयर मार्केट - फोटो : ANI

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार बढ़त पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 167.74 अंक यानी 0.44 फीसदी ऊपर 38208.31 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.60 फीसदी यानी 67.65 अंकों की बढ़त के साथ 11281.70 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन


इस हफ्ते इन कोरकों से तय होगी बाजार की चाल
इस सप्ताह घरेलू शेयर बाजारों की दिशा वृहद आर्थिक आंकड़ों, कंपनियों के तिमाही नतीजों तथा वैश्विक रुख से तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। इसके अलावा निवेशकों की निगाह कोविड-19 महामारी से संबंधित ताजा घटनाक्रमों तथा संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी पर रहेगी। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, 'अमेरिका-चीन के बीच तनाव बढ़ने और कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी की वजह से अनिश्चितता बढ़ रही है। टीके के मोर्चे पर किसी सकारात्मक घटनाक्रम से अनिश्चितता घटेगी। ऐसे में शेयर बाजारों में अभी उतार-चढ़ाव रहेगा। तिमाही नतीजों का सीजन होने की वजह से कुछ शेयरों में गतिविधियां देखने को मिलेंगी।'
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज सिप्ला, बजाज फाइनेंस, एल एंड टी, एचडीएफसी लाइफ, एम एंड एम, डॉक्टर रेड्डी और ब्रिटानिया की शुरुआत बढ़त पर हुई। वहीं मारुति, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, नेसले इंडिया, इंफ्राटेल और टाटा मोटर्स के शेयर गिरावट पर खुले।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर हुई। इनमें रियल्टी, फार्मा, एफएमसीजी, मीडिया, आईटी, ऑटो, मेटल, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक, प्राइवेट बैंक और पीएसयू बैंक शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट बढ़त पर था। सुबह 9.11 बजे सेंसेक्स 127.85 अंक यानी 0.34 फीसदी की बढ़त के बाद 38168.42 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 56.20 अंक यानी 0.50 फीसदी ऊपर 11270.25 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन मामूली बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार मामूली बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.04 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 15.12 अंक ऊपर 38040.57 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.12 फीसदी ऊपर 13.90 अंकों की तेजी के साथ 11214.05 के स्तर पर बंद हुआ था। 


शुक्रवार को लाल निशान पर खुला था बाजार
शुक्रवार को शेयर बाजार गिरावट पर खुला था। सेंसेक्स 155.59 अंक यानी 0.41 फीसदी नीचे 37869.86 के स्तर पर खुला था और निफ्टी 0.42 फीसदी यानी 47.35 अंकों की गिरावट के साथ 11152.80 के स्तर पर खुला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed