फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market opening on green mark on tuesday sensex up by 136 points

शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत, 136 अंकों की बढ़त के साथ खुला सेंसेक्स

Tue, 30 Jul 2019 09:32 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 30 Jul 2019 09:32 AM IST
विज्ञापन
share market opening on green mark on tuesday sensex up by 136 points

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 136.02 अंक यानी 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 37822.39 के स्तर पर खुला। निफ्टी की बात करें, तो 44.70 अंक यानी 0.40 फीसदी की बढ़त के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11233.90 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें तो आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिन्सर्व, जी एंटरटेनमेंट, टाटा मोटर्स, यूपीएल, जेएसडबल्यू स्टील, भारती एयरटेल, एल एंड टी और अडाणी पोर्ट्स के शेयर हरे निशान पर खुले।

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें फार्मा, मेटल, इंफ्रा, एफएमसीजी और ऑटो शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 7.44 अंक यानी 0.02 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 37693.81 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 22.10 अंक यानी 0.20 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद निफ्टी 11211.30 के स्तर पर था। 

68.75 के स्तर पर खुला रुपया

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 68.75 के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी दिन रुपया 68.73 के स्तर पर बंद हुआ था। 

पिछले कारोबारी दिन सपाट स्तर पर खुला था बाजार

सोमवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला था। सेंसेक्स 43.38 अंक यानी 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 37926.17 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 6.40 अंक यानी 0.06 फीसदी की बढ़त के बाद निफ्टी 11290.70 के स्तर पर खुला था। 

सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार

सोमवार को दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स 196.42 अंकों की गिरावट के बाद 37686.37 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 92.10 अंकों की गिरावट के बाद 11192.20 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed