फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   BSE Sensex NSE Nifty Share Market Today in Hindi: Sensex started on a negative note but nifty is in green mark

Sensex Nifty Today: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, 88 अंक नीचे खुला सेंसेक्स, लेकिन निफ्टी में बढ़त

Fri, 31 Jul 2020 09:21 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 31 Jul 2020 09:21 AM IST
विज्ञापन
BSE Sensex NSE Nifty Share Market Today in Hindi: Sensex started on a negative note but nifty is in green mark
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार

आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत सपाट स्तर पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 88.11 अंक यानी 0.23 फीसदी नीचे 37647.96 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.13 फीसदी यानी 13.95 अंकों की बढ़त के साथ 11116.10 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज विप्रो, एचसीएल टेक, टीसीएस, इंफोसिस, सन फार्मा, आईओसी, टेक महिंद्रा, बीपीसीएल, अडाणी पोर्ट्स और एशियन पेंट्स की शुरुआत बढ़त पर हुई। वहीं एचडीएफसी, एचडीएफसी लाइफ, डॉक्टर रेड्डी, कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, रिलायंस, हिंडाल्को और मारुति के शेयर गिरावट पर खुले।
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज मेटल, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक और प्राइवेट बैंक लाल निशान पर खुले। वहीं मीडिया, आईटी, रियल्टी, फार्मा, एफएमसीजी, ऑटो और पीएसयू बैंक हरे निशान पर।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सुबह 9.10 बजे सेंसेक्स 111.81 अंक यानी 0.30 फीसदी की बढ़त के बाद 37847.88 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 37.35 अंक यानी 0.34 फीसदी ऊपर 11139.50 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन गिरावट पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.88 फीसदी की गिरावट के साथ 335.06 अंक नीचे 37736.07 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.90 फीसदी नीचे 100.70 अंकों की गिरावट के साथ 11102.15 के स्तर पर बंद हुआ था। 


गुरुवार को हरे निशान पर खुला था बाजार
गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई थी। कल सेंसेक्स 200.72 अंक यानी 0.53 फीसदी ऊपर 38271.85 के स्तर पर खुला था और निफ्टी 0.44 फीसदी यानी 49.80 अंकों की बढ़त के साथ 11252.70 के स्तर पर खुला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed