फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market opening lower on monday, sensex fell more than 1200 points in two days

बजट का साइड इफेक्ट: दो दिन में 1200 अंक से ज्यादा टूटा सेंसेक्स, निफ्टी में भी भारी गिरावट

Mon, 08 Jul 2019 02:37 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 08 Jul 2019 02:37 PM IST
विज्ञापन
share market opening lower on monday, sensex fell more than 1200 points in two days

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को सुबह 11 बजे संसद में पूर्ण बजट पेश किया। लेकिन शेयर बाजार को मोदी सरकार 2.0 का पहला बजट नहीं भाया है। बजट पेश होने के दो दिन के अंदर ही शेयर बाजार में जोरदार गिरावट देखने को मिली। महज दो दिनों में सेंसेक्स 1261.83 अंक टूट गया है। वहीं निफ्टी 388 अंक टूटा है।   

विज्ञापन

867.16 अंक टूटा सेंसेक्स

दोपहर करीब 2.20 बजे 867.16 अंक यानी 2.19 फीसदी की गिरावट के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 38646.23 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं 252.40 अंक यानी 2.14 फीसदी की गिरावट के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11558.75 के स्तर पर पहुंच गया था। 

विज्ञापन

दोपहर 1:45 बजे सेंसेक्स में आई थी 702.76 अंकों की गिरावट

दोपहर 1:45 बजे सेंसेक्स में आई थी 702.76 अंकों की गिरावट
दोपहर करीब 1:45 बजे 702.76 अंक यानी 1.78 फीसदी की गिरावट के बाद सेंसेक्स 38810.63 के स्तर पर पहुंच गया था। वहीं 220.30 अंक यानी 1.87 फीसदी की गिरावट के बाद निफ्टी 11590.85 के स्तर पर था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खुलते ही 400 अंक से भी ज्यादा टूटा था सेंसेक्स

इससे पहले बाजार के खुलते ही सेंसेक्स में 411.90 अंकों की गिरावट देखी गई थी, जिसके बाद यह 39101.49 के स्तर पर पहुंच गया था। वहीं 124 अंकों की गिरावट के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11687.20 के स्तर पर पहुंचा था। 

39262.94 के स्तर पर खुला था सेंसेक्स

सेंसेक्स 250.45 अंकों की गिरावट के बाद 39262.94 के स्तर पर खुला था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 85.60 अंकों की गिरावट के बाद 11725.60 के स्तर पर खुला था। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में भी 200 अंकों की गिरावट देखी गई थी।  

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें तो इंफोसिस, आईटीसी, सन फार्मा, एचसीएल और भारती इंफ्राटेल के शेयर हरे निशान पर खुले थे। वहीं बजाज ऑटो, पीसी ज्वैलर्स और माइंडट्री के शेयर लाल निशान पर खुले थे। 

मारुति सुजुकी के शेयर में जोरदार गिरावट 

मारुति सुजुकी के शेयर में गिरावट जारी है। 6280.10 के स्तर पर खुलने के बाद मारुति सुजुकी के शेयर में 194.85 अंक यानी 3.06 फीसदी की गिरावट आई, जिसके बाद यह 6169.90 के स्तर पर पहुंच गया है। शुक्रवार को मारुति सुजुकी का शेयर 6360 के स्तर पर बंद हुआ था। 

यस बैंक के शेयर में उछाल

वहीं यस बैंक के शेयर में उछाल आया है। सोमवार को 87 के स्तर पर खुलने के बाद 5.25 अंक यानी 5.96 फीसदी की तेजी के साथ यस बैंक का शेयर फिलहाल 93.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शुक्रवार को यस बैंक का शेयर 88.15 के स्तर पर बंद हुआ था। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 0.02 अंकों की गिरावट देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 39513.37 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 25 अंकों की गिरावट देखी गई थी, जिसके बाद निफ्टी 11786.20 के स्तर पर था। 

68.57 के स्तर पर खुला रुपया

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे की गिरावट के साथ 68.57 के स्तर पर खुला। इससे पहले शुक्रवार को रुपया 68.42 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था।

पिछले कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार

शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 394.67 अंकों की गिरावट के साथ 39513.39 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 135.60 अंकों की गिरावट के बाद 11811.20 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed