फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market opening in thursday sensex nifty little lower

मामूली गिरावट पर सेंसेक्स-निफ्टी, डॉलर के मुकाबले 71.83 के स्तर पर रुपया

Thu, 21 Nov 2019 09:54 AM IST
Trainee Trainee बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 21 Nov 2019 09:54 AM IST
विज्ञापन
share market opening in thursday sensex nifty little lower

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को सुबह 9.35 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 22.87 अंक यानी 0.06 फीसदी की गिरावट के बाद 40,628.77 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 12.97 अंक यानी 0.11 फीसदी की गिरावट के बाद 11,986.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो सुबह 9.35 बजे के करीब जी लिमिटेड, एल एंड टी, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, अडाणी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, हीरो मोटोकॉर्प, एसबीआई और इंफोसिस के शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें इंफ्राटेल, बीपीसीएल, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, ब्रिटानिया, गेल, ग्रासिम, अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस और यस बैंक  के शेयर शामिल हैं।

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो इस दौरान एफएमसीजी, मेटल और प्राइवेट बैंक लाल निशान पर थे। वहीं आईटी, ऑटो, रियल्टी, फार्मा, पीएसयू बैंक और मीडिया हरे निशान पर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:02 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 62.36 अंक यानी 0.15 फीसदी की बढ़त के बाद 40,714 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 28 अंक यानी 0.23 फीसदी की बढ़त के बाद 12,027.10 के स्तर पर था। 

71.83 के स्तर पर खुला रुपया

डॉलर के मुकाबले आज रुपया सपाट यानी 71.83 के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 71.81 के स्तर पर बंद हुआ था।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ खुला था बाजार

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला था। सेंसेक्स 118.46 अंक यानी 0.29 फीसदी की बढ़त के बाद 40,588.16 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 41.80 अंक यानी 0.35 फीसदी की बढ़त के बाद 11,981.90 के स्तर पर खुला था। 

बुधवार को 40,651.64 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स 

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 181.94 अंक यानी 0.45 फीसदी की बढ़त के बाद 40,651.64 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 59 अंक यानी 0.49 फीसदी की बढ़त के बाद 11,999.10 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed