फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market opening in red mark sensex down by 865 points

शेयर बाजार धड़ाम: 865 अंक लुढ़का सेंसेक्स, वैश्विक बाजारों में भी गिरावट

Fri, 12 Jun 2020 09:32 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 12 Jun 2020 09:32 AM IST
विज्ञापन
share market opening in red mark sensex down by 865 points
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत भारी गिरावट पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 865.18 अंक (2.58 फीसदी) नीचे 32867.19 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 2.77 फीसदी यानी 274 अंकों की गिरावट के साथ 9628 के स्तर पर खुला।  

विज्ञापन


अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने वर्ष 2020 के दौरान कमजोर वृद्धि दर रहने का अनुमान व्यक्त किया है, जिससे बाजार में गिरावट देखी गई। इसके अलावा तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस की वजह से भी बाजार प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में भी गिरावट
गुरुवार को दुनियाभर के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। अमेरिका का डाउ जोंस 6.90 फीसदी की गिरावट के साथ 1,861.82 अंक नीचे 25,128.20 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 5.27 फीसदी गिरावट के साथ 527.62 अंक नीचे 9,492.73 पर बंद हुआ था। एसएंडपी 5.89 फीसदी गिरावट के साथ 188.04 अंक नीचे 3,002.10 पर हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.33 फीसदी गिरावट के साथ 9.59 अंक नीचे 2,911.31 पर बंद हुआ। साथ ही इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार में भी गिरावट रही।

रुपया शुरुआती कारोबार में 31 पैसे कमजोर
रुपया शुरुआती कारोबारी में डॉलर के मुकाबले 31 पैसे टूटकर 76.10 पर रहा। मुद्रा कारोबारियों के अनुसार अन्य वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में सुधार, घरेलू शेयर बाजारों की नरम शुरुआत और विदेशी पूंजी की निकासी ने निवेशकों की धारणा प्रभावित की। इसके अलावा कोरोना वायरस संकट को लेकर बढ़ती चिंता का भी बाजार पर असर रहा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार पर रुपया कमजोर रुख के साथ खुला। बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 75.79 पर बंद हुआ था। 

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज सभी कंपनियों के शेयर में कमजोरी देखी गई। शीर्ष गिरावट वाले शेयरों में इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, ओएनजीसी, बजाज फिन्सर्व, जेएसडब्ल्यू स्टील और हिंडाल्को शामिल हैं।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले। इनमें ऑटो, मेटल, फार्मा, बैंक, प्राइवेट बैंक, आईटी, एफएमसीजी, मीडिया और पीएसयू बैंक शामिल हैं।

तेजी से बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या 
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 10,956 नए मामले सामने आए हैं और 396 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,97,535 हो गई है, जिनमें से 1,41,842 सक्रिय मामले हैं, 1,47,195 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 8,498 लोगों की मौत हो चुकी है। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट लाल निशान पर था। सुबह 9.10 बजे सेंसेक्स 1101.68 अंक यानी 3.28 फीसदी की गिरावट के बाद 32436.69 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 357.05 अंक यानी 3.61 फीसदी नीचे 9544.95 के स्तर पर था।


पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार भारी गिरावट पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 2.07 फीसदी की गिरावट के साथ 708.68 अंक नीचे 33538.37 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 2.12 फीसदी लुढ़ककर 214.15 अंक नीचे 9902 के स्तर पर बंद हुआ था। 

गुरुवार को भी लाल निशान पर खुला था बाजार 
गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 188.50 अंक (0.55 फीसदी) नीचे 34058.55 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 0.57 फीसदी यानी 57.90 अंकों की गिरावट के साथ 10058.25 के स्तर पर खुला था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed