फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market opening in red mark sensex below 35000 points nifty also started on negative note

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 268 और निफ्टी 91 अंक नीचे

Mon, 29 Jun 2020 09:27 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 29 Jun 2020 09:27 AM IST
विज्ञापन
share market opening in red mark sensex below 35000 points nifty also started on negative note
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 268 अंक यानी 0.76 फीसदी नीचे 34903.27 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.88 फीसदी यानी 91.50 अंकों की गिरावट के साथ 10291.50 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज आईटीसी, इंफ्राटेल, एशियन पेंट्स, आईओसी, एनटीपीसी सिप्ला और डॉक्टर रेड्डी के शेयर बढ़त पर खुले। वहीं इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, बजाज फिन्सर्व, इंफोसिस, बजाज ऑटो, हिंडाल्को, जी लिमिटेड और एसबीआई के शेयर गिरावट पर खुले।
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज एफएमसीजी और फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले। इनमें मीडिया, ऑटो, मेटल, बैंक, प्राइवेट बैंक, आईटी और पीएसयू बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट लाल निशान पर था। सुबह 9.12 बजे सेंसेक्स 244.32 अंक यानी 0.69 फीसदी की गिरावट के बाद 34926.95 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 71.05 अंक यानी 0.68 फीसदी नीचे 10311.95 के स्तर पर था।

शुक्रवार को लाल निशान पर खुला था बाजार
शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई थी। सेंसेक्स 309.62 अंक यानी 0.89 फीसदी ऊपर 35151.72 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.89 फीसदी यानी 91.60 अंकों की तेजी के साथ 10380.50 के स्तर पर खुला था।


पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.94 फीसदी की तेजी के साथ 329.17 अंक ऊपर 35171.27 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.91 फीसदी बढ़कर 94.10 अंक ऊपर 10383 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed