फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market Opening in red mark Rupee opens near 3 week low against dollar

बजट के बाद गिरावट पर खुला बाजार, डॉलर के मुकाबले तीन सप्ताह के निचले स्तर पर रुपया

Mon, 03 Feb 2020 09:34 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 03 Feb 2020 09:34 AM IST
सार

  • सोमवार को शेयर बाजार मामूली गिरावट पर खुला। 
  • सेंसेक्स 15.27 अंकों की गिरावट के बाद 39,720.26 के स्तर पर था। 
  • डॉलर के मुकाबले आज रुपया तीन सप्ताह के निचले स्तर पर खुला। 

विज्ञापन
Share Market Opening in red mark Rupee opens near 3 week low against dollar
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार मामूली गिरावट पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 15.27 अंक यानी 0.04 फीसदी की गिरावट के बाद 39,720.26 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 8.85 अंक यानी 0.08 फीसदी की गिरावट के बाद 11,653 के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी दिन यानी शनिवार को बाजार में 10 सालों की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई थी। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज आईओसी, जी लिमिटेड, बीपीसीएल, टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, इंफोसिस, बजाज फिन्सर्व, एशियन पेंट्स और एल एंड टी के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं हीरो मोटोकॉर्प, आईटीसी, टाटा मोटर्स, पावकर ग्रिड, एचडीएफी, इंफ्राटेल, रिलायंस, अडाणी पोर्ट्स और एचडीएफसी बैंक के शेयर लाल निशान पर खुले।

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज एफएमसीजी और ऑटो लाल निशान पर खुले। वहीं आईटी, मेटल, मीडिया, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी और फार्मा हरे निशान पर खुले।  

विज्ञापन
विज्ञापन

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट लाल निशान पर था। सेंसेक्स 34.51 अंक यानी 0.09 फीसदी की गिरावट के बाद 39,701.02 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 34.40 अंक यानी 0.29 फीसदी की गिरावट के बाद 11,627.45 के स्तर पर था। 

डॉलर के मुकाबले 71.65 के स्तर पर खुला रुपया 

डॉलर के मुकाबले आज रुपया तीन सप्ताह के निचले स्तर पर यानी 71.65 के स्तर पर खुला। इसमें 32 पैसे की गिरावट दर्ज की गई।  इससे पहले शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 71.33 के स्तर पर बंद हुआ था।

कोरोनावायरस ने बिगाड़ा चीनी शेयर बाजार का मूड

चीन में कोरोनावायरस ने निवेशकों का मूड पूरी तरह से बिगाड़ दिया। 23 जनवरी के बाद आज चीनी शेयर बाजार खुला और इसमें 9.1 फीसदी की गिरावट आई। चीन की करेंसी युआन में डॉलर के मुकाबले एक फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। 

पिछले कारोबारी दिन आई थी एक दशक की सबसे बड़ी गिरावट

एक फरवरी यानी शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2020 पेश किया था। इसलिए शनिवार को भी भारतीय शेयर बाजार खुला था। आम बजट से शेयर बाजार खुश नहीं दिखा। पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट आई। सेंसेक्स 987.96 अंक यानी 2.43 फीसदी की गिरावट के बाद 39,735.53 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 318.30 अंक यानी 2.66 फीसदी की गिरावट के बाद 11,643.80 के स्तर पर बंद हुआ। यह एक दशक की सबसे बड़ी गिरावट थी। इससे निवेशकों के चार लाख करोड़ रुपये डूब गए हैं।

पिछले कारोबारी दिन 40,555 पर खुला था सेंसेक्स

शनिवार को सेंसेक्स सुबह 9:18 बजे 167.60 अंक यानी 0.41 फीसदी की गिरावट के बाद 40,555 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 60.35 अंक यानी 0.50 फीसदी की गिरावट के बाद 11,901.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed