फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market opening in red mark on friday rupee lower against dollar

लाल निशान पर खुला बाजार, सेंसेक्स में 230 से ज्यादा अंकों की गिरावट

Fri, 16 Aug 2019 09:45 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 16 Aug 2019 09:45 AM IST
सार

  • सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन लाल निशान पर खुला बाजार
  • 234.77 अंकों की गिरावट के बाद सेंसेक्स 37,076.76 के स्तर पर खुला
  • 74.20 अंकों की गिरावट के बाद निफ्टी 10,955.20 के स्तर पर खुला

विज्ञापन
share market opening in red mark on friday rupee lower against dollar

विस्तार

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 234.77 अंकों की गिरावट के बाद 37,076.76 के स्तर पर खुला। निफ्टी की बात करें, तो 74.20 अंकों की गिरावट के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10,955.20 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें तो सेंसेक्स में यस बैंक का शेयर 1.11 फीसदी की बढ़त के साथ खुला। ओएनजीसी के शेयर में 0.51 फीसदी की बढ़त आई। कोल इंडिया का शेयर 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ खुला। वहीं इंफोसिस और सन फार्मा का शेयर क्रमश: 0.26 और 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ खुला।

विज्ञापन


गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो हीरो मोटोकॉर्प का शेयर सर्वाधिक गिरावट के साथ खुला। इसमें 2.86 फीसदी की गिरावट आई। मारुति सुजुकी और वेदांता का शेयर क्रमश: 2.22 और 2.18 फीसदी की गिरावट के साथ खुला। टाटा स्टील और टाटा मोटर्स का शेयर क्रमश: 2.04 और 1.86 फीसदी की गिरावट के साथ खुला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 125.97 अंकों की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 37,437.50 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 88.40 अंकों की गिरावट देखी गई थी, जिसके बाद निफ्टी 10,941 के स्तर पर था। 

71.36 के स्तर पर खुला रुपया

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे की गिरावट के साथ 71.36 के स्तर पर खुला। बुधवार को रुपया 71.27 के स्तर पर बंद हुआ था। 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला Hindi News APP अपने मोबाइल पर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed