फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market opening in red mark on friday but sensex above 40500

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन गिरावट के साथ खुला बाजार, पर सेंसेक्स 40,500 के ऊपर

Fri, 08 Nov 2019 09:28 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डिस्क, अमर उजाला
बिजनेस डिस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 08 Nov 2019 09:28 AM IST
विज्ञापन
share market opening in red mark on friday but sensex above 40500

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार में लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 128.57 अंक यानी 0.32 फीसदी की गिरावट के बाद 40,525.17 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 39 अंक यानी 0.32 फीसदी की गिरावट के बाद 11,973.05 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो शुक्रवार को जी लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक, एम एंड एम, ओएनजीसी, टेक महिंद्रा, नेस्ले इंडिया, इंफोसिस, एचसीएल टेक, हिंदुस्तान युनिलीवर और ब्रिटानिया के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें यूपीएल, इंफ्राटेल, यस बैंक, टाटा स्टील, बीपीसीएल, जेएसडब्ल्यू स्टील, वेदांता लिमिटेड, सिप्ला, गेल और टाटा मोटर्स के शेयर शामिल हैं।

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो शुक्रवार को बैंक, ऑटो, एफएमसीजी, फार्मा, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक और मेटल लाल निशान पर खुले। वहीं आईटी, मीडिया और रियल्टी हरे निशान पर खुले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट लाल निशान पर था। सेंसेक्स 23.18 अंक यानी 0.06 फीसदी की गिरावट के बाद 40,630.56 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 24.90 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के बाद 11,987.15 के स्तर पर था। 

71.30 के स्तर पर खुला रुपया

डॉलर के मुकाबले आज रुपया 34 पैसे की गिरावट के बाद 71.30 के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 70.96 के स्तर पर बंद हुआ था।

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला था बाजार

गुरुवार को शेयर बाजार में बढ़त देखी गई थी। सेंसेक्स 40,620.37 के रिकॉर्ड स्तर पर खुला था। इसमें 150.59 अंक यानी 0.37 फीसदी की बढ़त आई थी। वहीं निफ्टी 38.85 अंक यानी 0.32 फीसदी की बढ़त के बाद 12,004.90 के स्तर पर खुला था। 

गुरुवार को रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स 

पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 183.96 अंक यानी 0.45 फीसदी की बढ़त के बाद 40,653.74 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 50.05 अंक यानी 0.42 फीसदी की बढ़त के बाद 12,016.10 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed