फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market opening in red mark on 11 june 2020 sensex nifty down

घरेलू शेयर बाजार में आई गिरावट, बुधवार को लाल निशान पर बंद हुए वैश्विक बाजार

Thu, 11 Jun 2020 09:30 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 11 Jun 2020 09:30 AM IST
विज्ञापन
share market opening in red mark on 11 june 2020 sensex nifty down
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 188.50 अंक (0.55 फीसदी) नीचे 34058.55 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.57 फीसदी यानी 57.90 अंकों की गिरावट के साथ 10058.25 के स्तर पर खुला।  

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों का हाल
बुधवार को विश्वभर के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। अमेरिका का बाजार डाउ जोंस 1.04 फीसदी की गिरावट के साथ 282.31 अंक नीचे 26,990.00 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.67 फीसदी बढ़त के साथ 66.59 अंक ऊपर 10,020.30 पर बंद हुआ था। एसएंडपी 0.53 फीसदी गिरावट के साथ 17.04 अंक नीचे 3,190.14 पर हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.15 फीसदी बढ़त के साथ 4.42 अंक ऊपर 2,948.17 पर बंद हुआ था। वहीं इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार में भी गिरावट रही।
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले इंडिया, एम एंड एम, एसबीआई, अडाणी पोर्ट्स और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर में तेजी दर्ज की गई। वहीं सन फार्मा, इंफ्राटेल, जेएसडब्ल्यू स्टील, एचडीएफसी बैंक, विप्रो, मारुति, हिंडाल्को, टेक महिंद्रा और बजाज फाइनेंस के शेयर में कमजोरी देखी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज एफएमसीजी, मीडिया और पीएसयू बैंक के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले। इनमें ऑटो, मेटल, फार्मा, बैंक, प्राइवेट बैंक और आईटी शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट लाल निशान पर था। सुबह 9.10 बजे सेंसेक्स 32.36 अंक यानी 0.09 फीसदी की गिरावट के बाद 34214.69 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 22.05 अंक यानी 0.22 फीसदी नीचे 10094.10 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 0.86 फीसदी की बढ़त के साथ 290.36 अंक ऊपर 34247.05 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.69 फीसदी उछलकर 69.50 अंक ऊपर 10116.15 के स्तर पर बंद हुआ था।


बुधवार को भी हरे निशान पर खुला था बाजार 
बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई थी। सेंसेक्स 186.29 अंक (0.55 फीसदी) ऊपर 34142.98 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.55 फीसदी यानी 55.70 अंकों की बढ़त के साथ 10102.40 के स्तर पर खुला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed