{"_id":"5ee84321b90d401077301853","slug":"share-market-opening-in-green-mark-sensex-up-by-more-that-720-points","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार की शानदार शुरुआत, 720 अंक ऊपर खुला सेंसेक्स, निफ्टी 10000 के पार","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
बाजार की शानदार शुरुआत, 720 अंक ऊपर खुला सेंसेक्स, निफ्टी 10000 के पार
Tue, 16 Jun 2020 09:27 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Tue, 16 Jun 2020 09:27 AM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला--रोहित झा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 722.08 अंक (2.17 फीसदी) ऊपर 33950.88 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 2.14 फीसदी यानी 209.80 अंकों की बढ़त के साथ 10023.50 के स्तर पर खुला।
विज्ञापन
अमेरिकी बाजारों में बढ़त
सोमवार अमेरिका के डाऊ जोंस 0.62 फीसदी की बढ़त के साथ 157.62 अंक ऊपर 25,763.20 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 1.43 फीसदी बढ़त के साथ 137.22 अंक ऊपर 9,726.02 पर बंद हुआ था। एसएंडपी 0.83 फीसदी बढ़त के साथ 25.28 अंक ऊपर 3,066.59 पर हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.98 फीसदी बढ़त के साथ 28.18 अंक ऊपर 2,918.21 पर बंद हुआ था। वहीं जर्मनी और फ्रांस के बाजार में गिरावट रही।
विज्ञापन
दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज सभी बढ़त पर खुले। शीर्ष बढ़त वाले शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, हिंडाल्को, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, जी लिमिटेड, यूपीएल, एचडीएफसी बैंक और वेदांता लिमिटेड शामिल हैं।
विज्ञापन
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें फार्मा, मीडिया, आईटी, ऑटो, मेटल, बैंक, प्राइवेट बैंक, एफएमसीजी और पीएसयू बैंक शामिल हैं।
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सुबह 9.01 बजे सेंसेक्स 386.18 अंक यानी 1.16 फीसदी की बढ़त के बाद 33614.98 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 123.75 अंक यानी 1.26 फीसदी ऊपर 9937.45 के स्तर पर था।
पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 1.63 फीसदी की गिरावट के साथ 552.09 अंक नीचे 33228.80 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.60 फीसदी गिरकर 159.20 अंक नीचे 9813.70 के स्तर पर बंद हुआ था।
सोमवार को लाल निशान पर खुला था बाजार
सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट पर हुई थी। सेंसेक्स 220.92 अंक (0.65 फीसदी) नीचे 33669.97 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 0.63 फीसदी यानी 62.75 अंकों की गिरावट के साथ 9910.15 के स्तर पर खुला था।