फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market opening in green mark on wednesday

शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों में बढ़त

Wed, 18 Sep 2019 09:33 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 18 Sep 2019 09:33 AM IST
विज्ञापन
share market opening in green mark on wednesday
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 195.08 अंकों की बढ़त के बाद 36,676.17 के स्तर पर खुला। निफ्टी की बात करें, तो 58.80 अंकों की बढ़त के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10,876.40 के स्तर पर था। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो बुधवार को आईओसी, यस बैंक, हीरो मोटोकॉर्पस इंडियाबुल्स हाउसिंग और बजाज फाइनेंस के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं ब्रिटानिया और यूपीएल के शेयर लाल निशान के साथ खुले। 

विज्ञापन

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 178.92 अंक यानी 0.49 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 36,660.01 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 65.90 अंक यानी 0.61 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद निफ्टी 10,883.50 के स्तर पर था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

71.50 के स्तर पर खुला रुपया

रुपये की शुरुआत आज 28 पैसे की बढ़त के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 71.50 के स्तर पर खुला। वहीं, पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 71.78 के स्तर पर बंद हुआ था।

पिछले कारोबारी दिन गिरावट के साथ खुला हुआ था बाजार

मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था। सेंसेक्स 112.62 अंक यानी 0.30 फीसदी की गिरावट के बाद 37,010.69 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 32.30 अंक यानी 0.29 फीसदी की गिरावट के बाद निफ्टी 10,971.20 के स्तर पर खुला था। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे के करीब सेंसेक्स 615.14 अंक यानी 1.66 फीसदी की गिरावट के बाद 36,508.17 के स्तर पर था। निफ्टी की बात करें, तो 178.20 अंक यानी 1.62 फीसदी की गिरावट के बाद निफ्टी 10,825.30 के स्तर पर था।

मंगलवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 642.22 अंकों की गिरावट के बाद 36,481.09 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 185.90 अंकों की गिरावट के बाद 10,817.60 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed