फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market opening in green mark on tuesday nifty crosses 11000

शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत, निफ्टी 11,000 के पार

Tue, 27 Aug 2019 09:35 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 27 Aug 2019 09:35 AM IST
सार

  • सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर खुला
  • 138.98 अंकों की बढ़त के बाद सेंसेक्स 37,633.10 के स्तर पर खुला
  • 44.70 अंकों की बढ़त के बाद निफ्टी 11,102.60 के स्तर पर खुला

विज्ञापन
share market opening in green mark on tuesday nifty crosses 11000
शेयर बाजार (फाइल फोटो)

विस्तार

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 138.98 अंकों की बढ़त के बाद 37,633.10 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 44.70 अंकों की बढ़त के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11,102.60 के स्तर पर खुला था। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें तो टाटा स्टील का शेयर 3.14 फीसदी की बढ़त के साथ खुला, एनटीपीसी के शेयर में 1.92 फीसदी की बढ़त आई, टाटा मोटर्स का शेयर 1.54 फीसदी, हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 1.18 फीसदी, भारती एयरटेल का शेयर 1.05 फीसदी, सन फार्मा का शेयर एक फीसदी, आईटीसी का शेयर 0.82 फीसदी, बजाज ऑटो का शेयर 0.82 फीसदी, एचडीएफसी का शेयर 0.72 फीसदी, बजाज फाइनेंस का शेयर 0.69 फीसदी, पावर ग्रिड का शेयर 0.62 फीसदी, ओएनजीसी का शेयर 0.57 फीसदी, रिलायंस का शेयर 0.45 फीसदी, एक्सिस बैंक का शेयर 0.45 फीसदी, एम एंड एम का शेयर 0.32 फीसदी और आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 0.06 फीसदी की बढ़त के साथ खुला। 

विज्ञापन


गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इसमें एचडीएफसी बैंक शामिल है। एचडीएफसी बैंक के शेयर में 0.09 फीसदी की गिरावट आई, एशियन पेंट्स के शेयर में 0.27 फीसदी, टीसीएस के शेयर में 0.74 फीसदी, टेक महिंद्रा के शेयर में 0.90 फीसदी और एटसीएल टेक का शेयर 0.90 फीसदी की गिरावट के साथ खुला।  

विज्ञापन
विज्ञापन

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 164.36 अंकों की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 37,658.48 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 48.60 अंकों की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद निफ्टी 11,106.50 के स्तर पर था। 

71.70 के स्तर पर खुला रुपया

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 32 पैसे की बढ़त के बाद 71.70 के स्तर पर खुला। 

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला था बाजार

इससे पहले सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 355.21 अंकों की बढ़त के बाद 37,056.37 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 108.60 अंकों की बढ़त के बाद निफ्टी 10,938 के स्तर पर खुला था। 

सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार

सोमवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 792.96 अंक यानी 2.16 फीसदी की बढ़त के बाद 37,494.12 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 228.50 अंक यानी 2.11 फीसदी की बढ़त के बाद 11,057.90 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed