फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market opening in green mark on monday sensex up by 840 points

अर्थव्यवस्था पर वित्त मंत्री के एलान का शेयर बाजार पर असर, सेंसेक्स में 840 अंकों की तेजी

Mon, 26 Aug 2019 09:41 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 26 Aug 2019 09:41 AM IST
सार

  • दोपहर करीब 2:30 बजे शेयर बाजार में जोरदार बढ़त देखने को मिली
  • 840.45 अंकों की बढ़त के बाद सेंसेक्स 37,541.45 के स्तर पर खुला
  • 231.75 अंकों की बढ़त के बाद निफ्टी 11,061.10 के स्तर पर खुला

विज्ञापन
share market opening in green mark on monday sensex up by 840 points
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

23 अगस्त को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अर्थव्यवस्था में व्याप्त मंदी को दरकिनार करते हुए कहा था कि आर्थिक सुधार पर सरकार लगातार काम कर रही है। इसके साथ ही पूरी दुनिया में इस वक्त मंदी का माहौल छाया हुआ है, लेकिन भारत में इसका असर नहीं पड़ेगा। इसके चलते सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। 

विज्ञापन


दोपहर करीब 2:30 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 840.45 अंक यानी 2.29 फीसदी की बढ़त के बाद 37,541.45 के स्तर पर पहुंचा। निफ्टी की बात करें, तो 231.75 अंक यानी 2.14 फीसदी की बढ़त के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11,061.10 के स्तर पर था। 

विज्ञापन

12:40 बजे सेंसेक्स में 510 से ज्यादा अंकों की बढ़त

दोपहर करीब 12:40 बजे सेंसेक्स 512.83 अंक यानी 1.40 फीसदी की बढ़त के बाद 37,213.99 के स्तर पर पहुंचा था। निफ्टी की बात करें, तो 135.60 अंक यानी 1.25 फीसदी की बढ़त के बाद निफ्टी 10,964.95 के स्तर पर था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

37,056.37 के स्तर पर खुला था सेंसेक्स

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 355.21 अंकों की बढ़त के बाद 37,056.37 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 108.60 अंकों की बढ़त के बाद निफ्टी 10,938 के स्तर पर खुला था। 



यह भी पढ़ें: पीएफ और सभी सरकारी योजनाओं को जाएंगे भूल, इन बैंकों की एफडी में मिल रहा है मोटा रिटर्न
 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें तो एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, यूको बैंक, इंडसइंड बैंक, इंडियाबुल्स हाउसिंग और यस बैंक के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं इंफोसिस, टाटा स्टील, वेदांता और टीसीएस के शेयर लाल निशान पर खुले। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आईटी और मेटल के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें इंफ्रा, आईटी, ऑटो, एफएमसीजी और एनर्जी शामिल हैं।  

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 900.49 अंक यानी 2.45 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 37,601.65 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 294.50 अंक यानी 2.72 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद निफ्टी 11,123.90 के स्तर पर था। 

71.98 के स्तर पर खुला रुपया

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 32 पैसे की गिरावट के बाद 71.98 के स्तर पर खुला। शुक्रवार को रुपया 71.66 के स्तर पर बंद हुआ था। 

पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर खुला था बाजार

इससे पहले शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था। सेंसेक्स 259.50 अंक यानी 0.71 फीसदी की गिरावट के बाद 36,213.43 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 78.10 अंक यानी 0.73 फीसदी की गिरावट के बाद निफ्टी 10,663.30 के स्तर पर खुला था। 

शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार

शुक्रवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 228.23 अंकों की बढ़त के बाद 36,701.16 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 88 अंकों की बढ़त के बाद 10,829.40 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed