शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत, डॉलर के मकाबले 71.17 के स्तर पर खुला रुपया
- सप्ताह के पहले कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला बाजार
- 206.35 अंकों की बढ़त के बाद सेंसेक्स 37,556.68 के स्तर पर खुला
- 61.80 अंकों की बढ़त के बाद निफ्टी 11,109.60 के स्तर पर खुला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 206.35 अंकों की बढ़त के बाद 37,556.68 के स्तर पर खुला। निफ्टी की बात करें, तो 61.80 अंकों की बढ़त के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11,109.60 के स्तर पर खुला।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें तो यूपीएल, बजाज फिन्सर्व, इंडियाबुल्स हाउसिंग, टाइटन, जेएसडब्ल्यू स्टील, सिप्ला, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, हीरो मोटो, भारती एयरटेल और सन फार्मा के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं पावर ग्रिड, जी एंटरटेनमेंट, एशियन पेंट्स और एम एंड एम के शेयर लाल निशान पर खुले।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें आईटी बैंक, ऑटो, इंफ्रा, मेटल, एफएमसीजी और फार्मा शामिल है।
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 199.93 अंक यानी 0.54 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 37,550.26 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 47.10 अंक यानी 0.43 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद निफ्टी 11,094.90 के स्तर पर था।
71.17 के स्तर पर खुला रुपया
शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 71.17 के स्तर पर खुला। शुक्रवार को रुपया 71.14 के स्तर पर बंद हुआ था।
पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था। सेंसेक्स 234.77 अंकों की गिरावट के बाद 37,076.76 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 74.20 अंकों की गिरावट के बाद निफ्टी 10,955.20 के स्तर पर खुला था।
शुक्रवार को सपाट स्तर पर बंद हुआ था बाजार
इससे पहले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 38.80 अंकों की बढ़त के बाद 37,350.33 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 18.40 अंकों की बढ़त के बाद 11,047.80 के स्तर पर बंद हुआ था।