फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market opening in green mark on friday sensex nifty rose

शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों में बढ़त

Fri, 30 Aug 2019 09:44 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 30 Aug 2019 09:44 AM IST
सार

  • सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर खुला
  • 173.59 अंकों की बढ़त के बाद सेंसेक्स 37,242.52 के स्तर पर खुला
  • 48.50 अंकों की बढ़त के बाद निफ्टी 10,996.80 के स्तर पर खुला

विज्ञापन
share market opening in green mark on friday sensex nifty rose
शेयर बाजार

विस्तार

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 173.59 अंक यानी 0.47 फीसदी की बढ़त के बाद 37,242.52 के स्तर पर खुला। निफ्टी की बात करें, तो 48.50 अंक यानी 0.44 फीसदी की बढ़त के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10,996.80 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें तो इंडियाबुल्स हाउसिंग, यस बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, वेदांता, टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, बजाज फिन्सर्व, हीरो मोटो और आईटीसी के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें भारती इंफ्राटेल, एचसीएल टेक, कोल इंडिया, सिप्ला, बीपीसीएल और सन फार्मा के शेयर शामिल हैं। 

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो फार्मा और आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स की सकारात्मक शुरुआत हुई। इनमें एफएमसीजी, मेटल, ऑटो और इंफ्रा शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 138.29 अंक यानी 0.37 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 37,207.22 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 36.80 अंक यानी 0.34 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद निफ्टी 10,985.10 के स्तर पर था। 

71.78 के स्तर पर खुला रुपया

रुपये की शुरुआत आज कमजोरी के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज दो पैसे की कमजोरी के साथ 71.78 के स्तर पर खुला। वहीं, पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे कमजोर होकर 71.80 पर बंद हुआ था।

वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंकाओं तथा अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता को लेकर अनिश्चितताओं के बावजूद विदेशी विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा। 

पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर खुला था बाजार

इससे पहले गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था। सेंसेक्स 151.90 अंक यानी 0.41 फीसदी की गिरावट के बाद 37,299.94 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 47.60 अंक यानी 0.43 फीसदी की गिरावट के बाद निफ्टी 10,998.50 के स्तर पर खुला था।

गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार

गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान बंद हुआ था। सेंसेक्स 382.91 अंकों की गिरावट के बाद 37,068.93 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 97.80 अंकों की गिरावट के बाद 10,948.30 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed