फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market opening in green mark on first working day of week sensex nifty up

बढ़त पर हुई शेयर बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 178 और निफ्टी 57 अंक ऊपर

Mon, 22 Jun 2020 09:28 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 22 Jun 2020 09:28 AM IST
विज्ञापन
share market opening in green mark on first working day of week sensex nifty up
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 178.64 अंक (0.51 फीसदी) ऊपर 34910.37 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.56 फीसदी यानी 57.85 अंकों की बढ़त के साथ 10302.25 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव
शुक्रवार को वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अमेरिका का बाजार डाउ जोंस 0.80 फीसदी की गिरावट के साथ 208.64 अंक नीचे 25,871.50 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.03 फीसदी बढ़त के साथ 3.07 अंक ऊपर 9,946.12 पर बंद हुआ था। एसएंडपी 0.56 फीसदी गिरावट के साथ 17.32 अंक नीचे 3,098.02 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.26 फीसदी बढ़त के साथ 7.68 अंक ऊपर 2,975.31 पर बंद हुआ था। वहीं इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार में गिरावट रही।
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज इंडसइंड बैंक, बजाज फिन्सर्व, सिप्ला, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, जी लिमिटेड और एक्सिस बैंक के शेयर बढ़त पर खुले। वहीं हिंडाल्को, यूपीएल, विप्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट, वेदांता लिमिटेड, टाटा स्टील, टीसीएस, एचसीएल टेक और बजाज ऑटो के शेयर गिरावट पर खुले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें फार्मा, मीडिया, ऑटो, मेटल, बैंक, प्राइवेट बैंक, एफएमसीजी और पीएसयू बैंक शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सुबह 9.10 बजे सेंसेक्स 160.30 अंक यानी 0.46 फीसदी की बढ़त के बाद 34892.03 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 152.75 अंक यानी 1.51 फीसदी ऊपर 10244.40 के स्तर पर था।

शुक्रवार को हरे निशान पर खुला था बाजार
शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 कंपनियों का शेयर सूचकांक सेंसेक्स 207.64 अंक यानी 0.61 फीसदी बढ़कर 34,415.69 अंक पर रहा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंच का निफ्टी 59.45 अंक यानी 0.59 फीसदी बढ़कर 10,151.10 अंक पर रहा। 


पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार शानदार बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 523 अंकों की उछाल के साथ 34,731 के स्तर पर पहुंच कर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी भी 107.30 अंकों की उछाल के साथ 10,244 के स्तर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed