{"_id":"5edf11720a5f31166b64f7c7","slug":"share-market-opening-in-green-mark-again-dow-jones-ended-high-on-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, अमेरिकी बाजार डाउ जोंस बढ़त पर हुआ था बंद","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, अमेरिकी बाजार डाउ जोंस बढ़त पर हुआ था बंद
Tue, 09 Jun 2020 10:04 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Tue, 09 Jun 2020 10:04 AM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला--रोहित झा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को भी शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 109.17 अंक (0.32 फीसदी) ऊपर 34479.75 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.31 फीसदी यानी 32 अंकों की बढ़त के साथ 10199.50 के स्तर पर खुला।
विज्ञापन
शुरुआती कारोबार में बीएसई पर 18 कंपनियों के शेयरों में तेजी दर्ज की गई है, जबकि 12 कंपनियों के शेयरों में बिकवाली चल रही थी।
दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज सन फार्मा, हीरो मोटोकॉर्प, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील और इंडसइंड बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा मजबूती देखी गई। वहीं, एनएसई पर टाइटन, गेल, बीपीसीएल, हिंडाल्को और कोटक बैंक के शेयर में तेजी दर्ज की गई। बीएसई पर मारुति, रिलायंस, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस और एसबीआई के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। एनएसई पर विप्रो, एलएंडटी, अडाणी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा और भारती एयरटेल के शेयर में कमजोरी देखी गई।
विज्ञापन
बढ़त के साथ बंद वैश्विक बाजार
सोमवार को विश्व के सभी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। अमेरिका का बाजार डाउ जोंस 1.70 फीसदी की बढ़त के साथ 461.46 अंक ऊपर 27,572.40 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 1.13 फीसदी बढ़त के साथ 110.66 अंक ऊपर 9,924.75 पर बंद हुआ था। एसएंडपी 1.20 फीसदी बढ़त के साथ 38.46 अंक ऊपर 3,232.39 पर हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.30 बढ़त के साथ 8.83 अंक ऊपर 2,946.60 पर बंद हुआ था। हालांकि जर्मनी और फ्रांस के बाजार में गिरावट रही।
विज्ञापन
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट सपाट स्तर पर था। सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 218.70 अंक यानी 0.64 फीसदी की बढ़त के बाद 34589.28 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 22 अंक यानी 0.22 फीसदी नीचे 10145.50 के स्तर पर था।
पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ 83.34 अंक ऊपर 34370.58 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी 0.25 फीसदी उछलकर 25.30 अंक ऊपर 10167.45 के स्तर पर बंद हुआ था।
सोमवार को भी हरे निशान पर खुला था बाजार
सोमवार को शेयर बाजार में रौनक बरकरार रही और यह हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 540.03 अंक (1.58 फीसदी) ऊपर 34827.27 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 1.71 फीसदी यानी 173.60 अंकों की बढ़त के साथ 10315.17 के स्तर पर खुला था।