शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, बिना किसी बदलाव के साथ 68.71 के स्तर पर खुला रुपया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 6.94 अंकों की बढ़त के साथ 39137.98 के स्तर पर खुला। निफ्टी की बात करें, तो 1.50 अंकों की गिरावट के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11661.10 के स्तर पर खुला।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें तो निफ्टी में यूपीएल का शेयर 2.03 फीसदी की बढ़त के साथ खुला। यस बैंक के शेयर में 1.97 फीसदी की बढ़त आई, जी एंरटेनमेंट के शेयर में 1.16 फीसदी, वेदांता के शेयर में 0.84 फीसदी और पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन का शेयर 0.72 फीसदी की बढ़त के साथ खुला। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो गेल का शेयर 1.46 फीसदी की गिरावट के साथ खुला। टाटा मोटर्स के शेयर में 1.09 फीसदी की गिरावट आई, सन फार्मा के शेयर में 0.77 फीसदी और इंफोसिस का शेयर 0.68 फीसदी की गिरावट के साथ खुला।
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 71.88 अंकों की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 39202.92 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 59.40 अंकों की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद निफ्टी 11722 के स्तर पर था।
68.71 के स्तर पर खुला रुपया
शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बिना किसी बदलाव के 68.71 के स्तर पर खुला।
पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ खुला था बाजार
इससे पहले मंगलवार को बाजार बढ़त के साथ खुला था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 65.15 अंकों की बढ़त के साथ 38,961.86 पर खुला था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 8.3 अंकों की बढ़त के साथ 11,596.35 पर खुला था।
मंगलवार को तेजी के साथ बंद हुआ था बाजार
मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 234.33 अंकों की तेजी के साथ 39131.04 के स्तर पर बंद हुआ थी। वहीं निफ्टी 72 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 11661 के स्तर पर कारोबार करते हुए बंद हुआ था।