फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market opening flat on wednesday nifty crosses 11000

सपाट स्तर पर खुला बाजार, निफ्टी 11,000 के ऊपर

Wed, 28 Aug 2019 09:37 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 28 Aug 2019 09:37 AM IST
सार

  • सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला
  • 45.94 अंकों की गिरावट के बाद सेंसेक्स 37,595.33 के स्तर पर खुला
  • 16.90 अंकों की गिरावट के बाद निफ्टी 11,088.50 के स्तर पर खुला

विज्ञापन
share market opening flat on wednesday nifty crosses 11000

विस्तार

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 45.94 अंकों की गिरावट के बाद 37,595.33 के स्तर पर खुला। निफ्टी की बात करें, तो 16.90 अंकों की गिरावट के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11,088.50 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें तो पावर ग्रिड का शेयर 2.13 फीसदी की बढ़त के साथ खुला, टाटा मोटर्स के शेयर में 1.33 फीसदी की बढ़त आई, टेक महिंद्रा का शेयर 1.12 फीसदी, बजाज ऑटो का शेयर 0.79 फीसदी, एक्सिस बैंक का शेयर 0.73 फीसदी, टीसीएस का शेयर 0.45 फीसदी, आईटीसी का शेयर 0.39 फीसदी, रिलायंस का शेयर 0.18 फीसदी, एचसीएल टेक का शेयर 1.07 फीसदी, एम एंड एम का शेयर 0.68 फीसदी, एशियन पेंट्स का शेयर 0.05 फीसदी, सन फार्मा का शेयर 0.90 फीसदी, हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 0.02 फीसदी, यस बैंक का शेयर 0.86 फीसदी और एनटीपीसी का शेयर 0.49 फीसदी की बढ़त के साथ खुला। 

विज्ञापन


गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इसमें ओएनजीसी शामिल है। ओएनजीसी के शेयर में 0.08 फीसदी की गिरावट आई, एचडीएफसी बैंक के शेयर में 0.59 फीसदी, भारती एयरटेल के शेयर में 0.17 फीसदी गिरावट, टाटा स्टील का शेयर 0.78 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर 0.79 फीसदी, बजाज फाइनेंस का शेयर 0.19 फीसदी, इंडसइंड बैंक का शेयर 0.93 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 0.35 फीसदी और एचडीएफसी का शेयर 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ खुला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 13.98 अंकों की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 37,655.25 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 4.10 अंकों की गिरावट देखी गई थी, जिसके बाद निफ्टी 11,101.30 के स्तर पर था। 

71.52 के स्तर पर खुला रुपया

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे की गिरावट के बाद 71.52 के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी दिन अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 71.48 के स्तर पर बंद हुआ था। 

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला था बाजार

इससे पहले मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 138.98 अंकों की बढ़त के बाद 37,633.10 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो 44.70 अंकों की बढ़त के बाद निफ्टी 11,102.60 के स्तर पर खुला था। 

मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार

मंगलवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 147.15 अंकों की बढ़त के बाद 37,641.27 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 47.50 अंकों की बढ़त के बाद 11,105.40 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed