फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market opening flat on monday Nifty around 11300

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, डॉलर के मुकाबले 68.94 के स्तर पर खुला रुपया

Mon, 29 Jul 2019 09:38 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 29 Jul 2019 09:38 AM IST
विज्ञापन
share market opening flat on monday Nifty around 11300

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 43.38 अंक यानी 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 37926.17 के स्तर पर खुला। निफ्टी की बात करें, तो 6.40 अंक यानी 0.06 फीसदी की बढ़त के बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11290.70 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें तो आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, टीसीएस और एचसीएल टेक के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें आईडीएफसी बैंक, वेदांता, बजाज ऑटो, इंडियाबुल्स हाउसिंग, टाटा मोटर्स, कोटक महिंद्रा बैंक और एनटीपीसी के स्टॉक्स शामिल हैं।

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आईटी और एफएमसीजी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले। इनमें फार्मा, मेटल, एनर्जी, इंफ्रा और ऑटो शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 139.16 अंक यानी 0.37 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 38021.95 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 10.90 अंक यानी 0.10 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद निफ्टी 11295.20 के स्तर पर था। 

68.94 के स्तर पर खुला रुपया

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 68.94 के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी दिन रुपया 68.90 के स्तर पर बंद हुआ था। 

पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर खुला था बाजार

शुक्रवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला था। सेंसेक्स 51 अंक और निफ्टी नौ अंक लुढ़ककर खुला था। हालांकि थोड़ी देर बाद ही सेंसेक्स 25 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था। पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 37779 के स्तर पर और निफ्टी 11242 पर खुला था। 

शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार

शुक्रवार को सेंसेक्स 51.81 अंक चढ़कर 37,882.79 पर और निफ्टी 32.10 अंक बढ़कर 11,284.30 पर बंद हुआ था। दिन भर के कारोबार के दौरान 1296 शेयर चढ़े और 1173 शेयरों में गिरावट रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed