फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Stock Market Opening Bell Today Sensex Nifty Trade Open in Red Know all about it in Hindi

Share Market: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी; 950 अंक गिरकर संभला सेंसेक्स, निफ्टी में 25000 के करीब कारोबार

Tue, 27 May 2025 11:35 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 27 May 2025 11:35 AM IST
सार

सुबह 11 बजकर 52 मिनट पर सेंसेक्स 281.57 (0.34%) अंकों की गिरावट के बाद 81,902.32 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी 78.46 (-0.31%) अंक कमजोर होकर 24,922.70 के स्तर पर पहुंच गया। अब जानते हैं बाजार का विस्तृत हाल...

विज्ञापन
Stock Market Opening Bell Today Sensex Nifty Trade Open in Red Know all about it in Hindi
Share Market - फोटो : PTI

विस्तार

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला घरेलू शेयर बाजार अगले दिन ही लाल निशान पर आ गया। इसकी शुरुआत नकारात्मक रुख के साथ हुई। थोड़ी देर बाद एक वक्त 800 अंकों तक गिरने वाला सेंसेक्स हरे निशान पर आ गया। ऐसे ही निफ्टी ने फिसलने के बाद एक बार फिर 25000 के आंकड़े को पार कर लिया। हालांकि बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा। सुबह 11 बजकर 52 मिनट पर सेंसेक्स 281.57 (0.34%) अंकों की गिरावट के बाद 81,902.32 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी 78.46 (-0.31%) अंक कमजोर होकर 24,922.70 के स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन


आईटी शेयरों की वजह से दो दिनों की तेजी के बाद गिरावट 
आईटी शेयरों और कमजोर एशियाई बाजार रुझानों की वजह से दो दिनों की तेजी के बाद मंगलवार को शुरुआती कारोबार में इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई। 30 शेयरों वाला बीएसई बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 460.38 अंक गिरकर 81,716.07 पर आ गया। एनएसई निफ्टी 162.05 अंक गिरकर 24,839.10 पर आ गया। बाद में बीएसई बेंचमार्क 627.86 अंक गिरकर 81,548.59 पर और निफ्टी 178 अंक गिरकर 24,807.95 पर आ गया। हालांकि, अब बाजार पटरी पर लौट आया है और हरे निशान पर कारेाबार कर रहा है।
विज्ञापन

 

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर




किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स की कंपनियों में एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक, इटरनल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक और टाटा मोटर्स पिछड़ते नजर आए। इंडसइंड बैंक एकमात्र हरे निशान पर दिखा। एक्सचेंज डेटा के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 135.98 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
विशेषज्ञों ने कहा कि बुधवार को अप्रैल के औद्योगिक और विनिर्माण उत्पादन के आंकड़े जारी होने और इस सप्ताह के अंत में घोषित होने वाली पहली तिमाही के जीडीपी आंकड़ों से पहले निवेशक सतर्क हो गए। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि निकट भविष्य में बाजार मौजूदा स्तरों के आसपास ही स्थिर रहने की संभावना है।

एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल 
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग नकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहे थे। 'मेमोरियल डे' के लिए सोमवार को अमेरिकी बाजार बंद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed