फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market opened with red mark, market will be affected by Lok Sabha Chunav 2019 Result

लोकसभा चुनाव 2019 के रिजल्ट से एक दिन पहले लाल निशान पर खुलने के बाद शेयर बाजार में आई तेजी

Wed, 22 May 2019 11:15 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 22 May 2019 11:15 AM IST
विज्ञापन
share market opened with red mark, market will be affected by Lok Sabha Chunav 2019 Result

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 14.55 अंकों की गिरावट के साथ 38955.25 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 23.10 अंकों की गिरावट के साथ 11686 के स्तर पर खुला। लेकिन खुलते ही शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली। 

विज्ञापन


लाल निशान पर खुलने के बाद सेंसेक्स में 171.85 यानी 0.44 फीसदी की बढ़त देखी गई, जिसके बाद ये 39141.65 के स्तर पर पहुंचा। वहीं निफ्टी में भी तेजी आई। 33.50 अंक यानी 0.29 फीसदी की बढ़त के बाद निफ्टी 11742.60 के स्तर पर पहुंच गया है। 
विज्ञापन


रविवार शाम लोकसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोल आए थे। लोकसभा चुनाव की मतगणना 23 मई यानी गुरुवार को होगी। लोकसभा चुनाव से शेयर बाजार काफी प्रभावित होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें तो डीएचएफएल, टेक महिंद्रा, जेएसपीएल, इंडियाबुल्स हाउसिंग, यस बैंक, आईटीसी, एचयूएल, और इंडसइंड बैंक के स्टॉक्स हरे निशान के साथ खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें बीपीसीएल, आईओसी, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज ऑटो, ब्रिटानिया, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के स्टॉक्स शामिल हैं। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को आईटी, मेटल, एफएमसीजी और ऑटो लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं एनर्जी, इंफ्रा और फार्मा हरे निशान के साथ खुले।  

प्री ओपन के दौरान ये था शेयर बाजार का हाल

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को प्री ओपन के दौरान शेयर बाजार हरे निशान पर था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 136.74 अंक यानी 0.35 फीसदी की बढ़त के बाद 39106.54 के स्तर पर था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 63.40 अंक यानी 0.54 फीसदी की बढ़त के बाद 11772.50 के स्तर पर था। 

मंगलवार को 39457.25 के स्तर पर खुला था सेंसेक्स 

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 104.58 अंकों की बढ़त के साथ 39457.25 के स्तर पर खुला था। वहीं 28.80 अंकों की बढ़त के साथ मंगलवार को निफ्टी की शुरुआत 11857.10 के स्तर हुई थी। 

एग्जिट पोल से 10 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचा था शेयर बाजार 

इस सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार ने पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा था। रविवार को एग्जिट पोल के सामने आने के बाद सोमवार को शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखी गई थी। हालांकि मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स यानी सेंसेक्स 382.87 अंकों की गिरावट के बाद 38969.80 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की बात करें तो निफ्टी में 119.20 अंकों की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद निफ्टी 11709.10 के स्तर पर बंद हुआ था। 

बढ़त के साथ हुई रुपये की शुरुआत 

बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया बढ़त के साथ खुला। डॉलर के मुकाबले रुपया 69.67 के स्तर पर खुला। वहीं मंगलवार को रुपया 69.71 पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed