गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लुढ़के
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 50.85 अंकों की गिरावट के साथ 40032.69 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 22.70 अंक यानी 0.19 फीसदी की गिरावट के बाद 11999 के स्तर पर खुला।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें तो एनटीपीसी, आईओसी, टाटा मोटर्स और बजाज ऑटो के स्टॉक्स हरे निशान के साथ खुले। वहीं, गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें जी एंटरटेनमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI), डीएचएफएल, इंडियाबुल्स हाउसिंग, ग्रासिम, भारती इंफ्राटेल, टेक महिंद्रा और अल्ट्राटेक सीमेंट के स्टॉक्स शामिल हैं।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो पीएसयू बैंक और आईटी लाल निशान के साथ खुले। वहीं ऑटो, एफएमसीजी और मेटल हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं।
प्री ओपन के दौरान ये था शेयर मार्केट का हाल
सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 66.37 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 40149.91 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 9.60 अंक यानी 0.08 फीसदी की बढ़त हुई थी, जिसके बाद ये 12031.30 के स्तर पर था।
69.50 के स्तर पर खुला रुपया
गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे की गिरावट के साथ खुला, जिसके बाद ये 69.40 के स्तर पर पहुंचा। वहीं इससे पहले डॉलर के मुकाबले रुपया 69.26 के स्तर पर बंद हुआ था।