फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market Today opened higher, nifty above 11900

शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, तीसरी बार सेंसेक्स पहुंचा 40 हजार के पार

Mon, 03 Jun 2019 01:35 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 03 Jun 2019 01:35 PM IST
विज्ञापन
Share Market Today opened higher, nifty above 11900

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में जोरदार तेजी आई। एक ओर जहां सेंसेक्स 40000 के पार पहुंच गया। वहीं निफ्टी ने भी 12000 का आंकड़ा पार कर लिया है। फिलहाल 308.04 अंक यानी 0.78 फीसदी की बढ़त के बाद सेंसेक्स 40022.24 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं 90 अंक यानी 0.75 फीसदी की बढ़ोतरी के बार निफ्टी 12012.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2019 के बाद ये तीसरी बार है जब शेयर बाजार में इतनी तेजी आई। इससे पहले चुनाव वाले दिन और 31 मई 2019 को सेंसेक्स ने 40,000 का आंकड़ा पार किया था। 

विज्ञापन

बढ़ोतरी के साथ खुला था बाजार

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 37.42 अंकों की बढ़त के साथ खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 22.85 अंकों की बढ़त के साथ खुला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

39751.62 के स्तर पर खुला सेंसेक्स 

सोमवार को 37.42 अंक यानी 0.09 फीसदी की बढ़त के बाद सेंसेक्स 39751.62 के स्तर पर खुला। बात अगर निफ्टी की करें तो सप्ताह के पहले कारोबारी दिन 22.85 अंक यानी 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ निफ्टी 11945.65 के स्तर पर खुला। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें तो एचडीएफसी, गेल, एचपीसीएल, बीपीसीएल, आईओसी, हीरो मोटोकॉर्प, भारती इंफ्राटेल और विप्रो के स्टॉक्स हरे निशान के साथ खुले। वहीं, गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें टाटा मोटर्स, यस बैंक, एम एंड एम और मारुति के स्टॉक्स शामिल हैं।  

प्री ओपन के दौरान ये था शेयर मार्केट का हाल

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 86.15 अंकों की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 39800.35 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 56.80 अंकों की बढ़त हुई थी, जिसके बाद ये 11979.60 के स्तर पर था। 

69.50 के स्तर पर खुला रुपया 

सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 69.50 के स्तर पर खुला। वहीं इससे पहले शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 69.67 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed