फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market opened higher on friday, sensex crosses 40000 points

मोदी सरकार के गठन के बाद शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स दूसरी बार 40 हजार के पार

Fri, 31 May 2019 09:57 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 31 May 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
share market opened higher on friday, sensex crosses 40000 points

लोकसभा चुनाव में जनता का प्रचंड विश्वास जीतने वाले नरेंद्र दामोदरदास मोदी ने गुरुवार शाम सात बजे बतौर प्रधानमंत्री अपनी दूसरी पारी का शानदार आगाज किया। मोदी सरकार के गठन के बाद आज शेयर बाजार में जोरदार तेजी आई। 

विज्ञापन


सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार जोरदार तेजी के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 237.12 अंकों की बढ़त के साथ 40069.09 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 12000 के पार खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 74.40 अंकों की बढ़त के साथ 120020.60 के स्तर पर खुला। 
विज्ञापन


इससे पहले लोकसभा चुनाव 2019 के दिन भी सेंसेक्स ने 40 हजार के आंकड़े को छू लिया था। सेंसेक्स के इतिहास पर नजर डालें तो 6 फरवरी, 2006 को पहली बार बाजार ने 10 हजार का आंकड़ा पार किया था। इसके बाद से ज्यादातर इंडेक्स ने बढ़त दर्ज की और 13 साल के सफर के बाद सेंसेक्स पहली बार 23 मई को 40 हजार अंकों की ऊंचाई तक पहुंच गया था। अब एक बार फिर सेंसेक्स ने इस आंकड़े को पार किया है और निफ्टी 12 हजार के पार खुला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें तो भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, कोल इंडिया, जेएसडब्ल्यू स्टील, बर्जर पेंट्स, इंडिगो, टाटा स्टील और एचपीसीएल के स्टॉक्स हरे निशान के साथ खुले। वहीं, गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें ओएनजीसी, कोटक महिंद्रा बैंक और एचयूएल के स्टॉक्स शामिल हैं। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सभी सेक्टर्स हरे निशान के साथ खुले। इनमें आईटी, फार्मा, इंफ्रा, मेटल, बैंक, ऑटो और एनर्जी शामिल हैं। 

प्री ओपन के दौरान ये था शेयर मार्केट का हाल

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 128.01 अंक यानी 0.32 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 39959.98 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 55.70 अंक यानी 0.47 फीसदी की बढ़त हुई थी, जिसके बाद ये 12001.60 के स्तर पर था। 

बढ़त के साथ हुई रुपये की शुरुआत 

शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया बढ़त के साथ खुला। 11 पैसे की बढ़त के बाद रुपया 69.76 के स्तर पर खुला। वहीं इससे पहले डॉलर के मुकाबले रुपया 69.87 के स्तर पर बंद हुआ था।

गुरुवार को हरे निशान पर खुला था शेयर बाजार

गुरुवार को 36.91 अंकों की बढ़त के बाद सेंसेक्स 39538.96 के स्तर पर खुला था। बात अगर निफ्टी की करें तो सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन 14.60 अंकों की बढ़त के बाद निफ्टी 11875.70 के स्तर पर खुला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed