{"_id":"5b84d2b842c792465a6a59ea","slug":"share-market-makes-a-new-record-on-tuesday-rupee-up-by-14-paise","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर बाजार में मंगल ही मंगल, सेंसेक्स-निफ्टी ने छुआ नया शिखर, रुपये में 14 पैसे की मजबूती","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
शेयर बाजार में मंगल ही मंगल, सेंसेक्स-निफ्टी ने छुआ नया शिखर, रुपये में 14 पैसे की मजबूती
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 28 Aug 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेयर बाजार में मंगलवार को भी तेजी का दौर बना रहा और सेंसेक्स-निफ्टी ने नया शिखर छुआ। निफ्टी पहली बार 11,750 के पार जाने में कामयाब हुआ है जबकि सेंसेक्स ने 38,920 का नया ऊपरी स्तर छुआ है। वहीं रुपये में भी 14 पैसे की मजबूती देखने को मिली।
विज्ञापन
सेंसेक्स 223 अंक के उछाल के साथ 38,918 के स्तर पर और निफ्टी 66 अंक की तेजी के साथ 11,758 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी चढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.25 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी तक उछला है।
विज्ञापन
दिग्गज शेयरों में एनटीपीसी, गेल, सिप्ला, कोल इंडिया, सन फार्मा, वेदांता और पावर ग्रिड 3.5-1.2 फीसदी तक उछले हैं। मिडकैप शेयरों में एल्केम लैब, पीरामल एंटरप्राइजेज, रामको सीमेंट, ओरेकल फाइनेंशियल और एमएंडएम फाइनेंशियल 3.6-1.7 फीसदी तक चढ़े हैं। स्मॉलकैप शेयरों में मुंजाल ऑटो, मुंजाल शोवा, अबान ऑफशोर, केसीपी शुगर और चंबल फर्टिलाइजर्स 16.9-6.5 फीसदी तक मजबूत हुए हैं।
विज्ञापन
नैस्डैक पहली बार 8 हजार के पार हुआ बंद
अमेरिका और मेक्सिको के बीच व्यापार समझौते से तनाव घटने के चलते सोमवार को अमेरिकी बाजारों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सोमवार के कारोबार में डाओ जोंस 259 अंकों की मजबूती के साथ 26,050 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक 72 अंक चढ़कर 8,018 के स्तर पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 22 अंक बढ़कर 2,897 के स्तर पर बंद हुआ।
70 के पार अभी भी रुपया
डॉलर के मुकाबले रुपया आज 14 पैसे की बढ़त के साथ 70.02 के स्तर पर खुला है। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया कल 26 पैसे टूटकर 70.16 के स्तर पर बंद हुआ था।