फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market Live Updates: Sensex opened up 173 points and Nifty 39 points

सेंसेक्स 200 अंकों तक लुढ़का, निफ्टी 9,100 के स्तर पर पहुंचा

Fri, 15 May 2020 09:37 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 15 May 2020 09:37 AM IST
विज्ञापन
Share Market Live Updates: Sensex opened up 173 points and Nifty 39 points
शेयर मार्केट - फोटो : ANI

प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 200 अंकों से अधिक की गिरावट हुई। घरेलू निवेशकों की धारणा कमजोर होने के बीच एमएंडएम, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर घाटे में कारोबार कर रहे थे।

विज्ञापन


बाजार विशेषज्ञों के अनुसार निवेशकों को डर है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की हाल में आर्थिक पैकेज की घोषणाएं तुरंत मांग को बढ़ावा नहीं दे सकती हैं, और इसलिए फिलहाल तेजी से आर्थिक सुधार की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन


ऐसे में सेंसेक्स 30,909.36 के निचले स्तर को छूने के बाद 127.19 अंक या 0.41 फीसदी कम होकर 30,995.70 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 34.45 अंक या 0.38 फीसदी फिसलकर 9,108.30 अंक पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन फीसदी की गिरावट एमएंडएम में हुई। इसके अलावा मारुति, एचसीएल टेक, हीरो मोटोकॉर्प, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी और एचडीएफसी बैंक के भाव भी टूटे।


दूसरी ओर ओएनजीसी, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, टाइटन और एचडीएफसी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। पिछले सत्र में बीएसई सेंसेक्स 885.72 अंक या 2.77 फीसदी टूट कर 31,122.89 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने गुरुवार को पूंजी बाजार से 2,152.52 करोड़ रुपये निकाले।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed