फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market flat opening on wednesday sensex up nifty below 9000

बढ़त पर कारोबार कर रहा बाजार, 31000 के ऊपर सेंसेक्स, निफ्टी में भी तेजी

Wed, 22 Apr 2020 02:52 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 22 Apr 2020 02:52 PM IST
विज्ञापन
share market flat opening on wednesday sensex up nifty below 9000
शेयर मार्केट - फोटो : ANI

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स की शुरुआत 41.89 अंक यानी 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 30678.60 के स्तर पर हुई। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 17.80 अंक यानी 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 8963.65 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन


दिनभर के अपडेट्स
2.49 PM -
सेंसेक्स 792.33 अंक (2.59 फीसदी) की तेजी के बाद 31429.04 के स्तर पर है। वहीं निफ्टी की बात करें, तो यह 217 अंकों की तेजी के बाद 9198.45 के स्तर पर पहुंच गया है। 
विज्ञापन

1.55 PM - सेंसेक्स में 535.05 अंकों की बढ़त देखी गई, जिसके बाद यह 31171.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 134.20 अंक बढ़कर 9000 के ऊपर 9115.65 के स्तर पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

12.59 PM - 589.27 अंकों की तेजी के साथ सेंसेक्स 31225.98 के स्तर पर और 153.60 अंकों की बढ़त के बाद निफ्टी 9135.05 के स्तर पर है।
12.08 PM - सेंसेक्स 531.96 अंक बढ़कर 31168.67 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 133.95 अंकों की तेजी के साथ 9115.45 के स्तर पर है।
11.05 AM - बीएसई का सेंसेक्स 457.29 अंक (1.49 फीसदी) की तेजी के साथ 31094 और एनएसई का निफ्टी 101 अंक (1.12 फीसदी) की तेजी के साथ 9082.45 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
9.56 AM - सेंसेक्स 68.21 अंक बढ़कर 30704.92 के स्तर पर है। निफ्टी में 2.60 अंक की मामूली तेजी देखी गई, जिसके बाद यह 8984.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में उछाल
दिग्गज अमेरिकी कंपनी फेसबुक ने मुकेश अंबानी के नेतृव वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज समूह की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड में 9.99 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए 5.7 अरब डॉलर यानी 43,574 करोड़ रुपये निवेश का करार किया। इसके बाद बुधवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के शेयरों में आठ फीसदी से ज्यादा का उछाल आया। इस दौरान 30 शेयरों वाले सेंसेक्स और 50 शेयरों वाले निफ्टी में सबसे अधिक बढ़त आरआईएल में देखने को मिली। 

शुरुआती कारोबार के दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर आरआईएल के शेयर 8.34 फीसदी बढ़कर 1,339.20 रुपये पर पहुंच गए। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी के शेयर 8.27 फीसदी की तेजी के साथ 1,339.70 रुपये के भाव पर थे।

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें तो आज भारती एयरटेल, इंफ्राटेल, जी लिमिटेड, अल्ट्राटेक सीमेंट, बीपीसीएल, इंफोसिस, ग्रासिम और एल एंड टी हरे निशान पर खुले। वहीं वेदांता लिमिटेड, ओएनजीसी, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी, हिंडाल्को, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस और जेएसडब्ल्यू स्टील लाल निशान पर खुले। 

रुपया शुरुआती कारोबार में अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा
भारतीय रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर 76.88 तक लुढ़क गया। विदेश में डॉलर के मजबूत होने और देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते रुपये पर दबाव देखने को मिला। इससे पहले 16 अप्रैल को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 76.87 तक फिसल गया था। मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि रुपये में कमजोरी मुख्य रूप से विदेश में डॉलर के मजबूत होने के चलते आई। अंतरबैंक विदेशी मु्द्रा बाजार में रुपया 76.86 पर खुला और पिछले बंद भाव के मुकाबले पांच पैसे नीचे गिरकर 76.88 के स्तर पर आ गया। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 76.83 पर बंद हुआ था। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज मीडिया के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले। इनमें एफएमसीजी, फार्मा, रियल्टी, बैंक, प्राइवेट बैंक, ऑटो, मेटल, आईटी और पीएसयू बैंक शामिल हैं।

वैश्विक बाजारों में गिरावट
मंगलवार को दुनियाभर के बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। अमेरिका का बाजार डाउ जोंस 2.67 फीसदी की गिरावट के साथ 631.56 अंक नीचे 23,018.90 पर बंद हुआ। नैस्डैक 3.48 फीसदी गिरावट के साथ 297.50 अंक नीचे 8,263.23 पर बंद हुआ। एसएंडपी 3.07 फीसदी गिरावट के साथ 86.60 अंक नीचे 2,736.56 पर बंद हुआ। चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.12 फीसदी गिरावट के 3.35 अंक नीचे 2,823.66 पर बंद हुआ। साथ ही फ्रांस, इटली, जर्मनी, कनाडा के बाजरों में भी गिरावट देखी गई।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.10 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 219.43 अंक यानी 0.72 फीसदी की बढ़त के बाद 30856.14 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 45.30 अंक यानी 0.50 फीसदी की तेजी के बाद 9026.75 के स्तर पर था। 


पिछले कारोबारी दिन गिरावट पर खुला था बाजार 
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था। सेंसेक्स की शुरुआत 887.70 अंक यानी 2.80 फीसदी की गिरावट के साथ 30760.30 के स्तर पर हुई थी। वहीं निफ्टी 251.10 अंक यानी 2.71 फीसदी की गिरावट के साथ 9010.75 के स्तर पर खुला था। 

मंगलवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार
दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 1011.29 अंक यानी 3.20 फीसदी की गिरावट के साथ 30636.70 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 280.40 अंक यानी 3.03 फीसदी की गिरावट के साथ 8981.45 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed