{"_id":"5ee0b2ec8e20d44a61424e2e","slug":"share-market-ended-high-sensex-up-by-290-points-and-nifty-up-by-69-points","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर बाजार: सेंसेक्स 290 अंक और निफ्टी 69 अंक ऊपर हुआ बंद","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
शेयर बाजार: सेंसेक्स 290 अंक और निफ्टी 69 अंक ऊपर हुआ बंद
Wed, 10 Jun 2020 03:46 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 10 Jun 2020 03:46 PM IST
विज्ञापन
शेयर मार्केट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.86 फीसदी की बढ़त के साथ 290.36 अंक ऊपर 34247.05 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.69 फीसदी उछलकर 69.50 अंक ऊपर 10116.15 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज इंडसइंड बैंक, हिंडाल्को, एक्सिस बैंक, श्री सीमेंट, कोटक बैंक, रिलायंस, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और टीसीएस के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं हीरो मोटोकॉर्प, गेल, कोल इंडिया, टाइटन, बजाज ऑटो, टाटा स्टील, ओएनजीसी, बजाज फिन्सर्व, ब्रिटानिया और यूपीएल के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज ऑटो, मेटल, एफएमसीजी और मीडिया लाल निशान पर बंद हुए। वहीं फार्मा, पीएसयू बैंक, बैंक, प्राइवेट बैंक और आईटी हरे निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन
सिप्ला खरीदेगी गोएप्टिव में 21.85 फीसदी हिस्सेदारी
सिप्ला के शेयर 5.60 अंक (0.87 फीसदी) के उछाल के बाद 645.65 पर बंद हुआ। दरअसल दवा कंपनी सिप्ला दो चरणों में गोएप्टिव की 21.85 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। कंपनी ने कहा कि पहले चरण में 5.80 करोड़ रुपये और दूसरे चरण में 3.20 करोड़ रुपये से यह हिस्सेदारी खरीदी जाएगी। इस तरह इस अधिग्रहण पर नौ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। गोएप्टिव दवा कंपनियों के लिए एकीकृत ब्रांड बिक्री प्रबंधन के लिए डिजिटल समाधान और डिजिटल विपणन नेटवर्क उपलब्ध कराती है। इसी के साथ गोएप्टिव ग्राहक संबंध प्रबंधन, मरीजों को सहायता और स्वास्थ्य आंकड़ों का विश्लेषण करती है। इस हिस्सेदारी खरीद से सिप्ला को तीसरे दर्जे के शहरों में अपनी ब्रांडेड दवाओं की पहुंच बढ़ाने में मदद मिलेगी।
हरे निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 186.29 अंक (0.55 फीसदी) ऊपर 34142.98 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.55 फीसदी यानी 55.70 अंकों की बढ़त के साथ 10102.40 के स्तर पर खुला था।
पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शुरुआती बढ़त गंवाकर शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 1.20 फीसदी की गिरावट के साथ 413.89 अंक नीचे 33956.69 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.19 फीसदी गिरकर 120.80 अंक नीचे 10046.65 के स्तर पर बंद हुआ था।