फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market down before reliance industries fourth quarter result

रिलायंस इंडस्ट्रीज के नतीजों से पहले शेयर बाजार में थमी तेजी, सेंसेक्स 135 अंक टूटा

Thu, 18 Apr 2019 04:21 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 18 Apr 2019 04:21 PM IST
विज्ञापन
share market down before  reliance industries fourth quarter result
sensex

रिलायंस इंडस्ट्रीज के नतीजों से पहले शेयर बाजार की तेजी पर ब्रेक लग गया। सेंसेक्स 135 अंक टूट गया, वहीं निफ्टी में भी कमजोरी देखने को मिली। सेंसेक्स 39140 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 34 अंकों की कमजोरी के साथ 11752 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन


जेट एयरवेज के बंद होने का असर भी शेयर बाजार में देखने को मिला। जेट का शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गया। जेट के शेयर में गुरुवार को 30 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। तेल और गैस सेक्टर को छोड़कर आज सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी के रियल्टी इंडेक्स 2.5 फीसदी, मेटल इंडेक्स 1.3 फीसदी, एफएमसीजी इंडेक्स  0.6 फीसदी और मीडिया इंडेक्स में 2.2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।
विज्ञापन


सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा। रियल्टी, मेटल और पावर शेयर आज सबसे ज्यादा टूटे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरबीएल बैंक का मुनाफा 39 फीसदी बढ़ा

निजी क्षेत्र के आरबीएल बैंक ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2018-19 की मार्च तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 39 फीसदी बढ़कर 247.2 करोड़ रुपये रहा। बैंक ने 2017-18 की मार्च तिमाही में 178.10 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था।



बैंक द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि 2019 की मार्च तिमाही में उसकी कुल आय 41 फीसदी बढ़कर 1,148 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 812.40 करोड़ रुपये था। इसके साथ ही मार्च तिमाही में बैंक का एनपीए पिछले वर्ष के 1.40 फीसदी से घटकर 1.38 फीसदी रहा है। बैंक ने बताया कि समीक्षा अवधि में उसकी ब्याज से आय 48 फीसदी बढ़कर 738.70 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 500.50 करोड़ रुपये है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed