फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market doesnot keep its rally on namo second innings, sensex down by 300 points

उच्चतम पर पहुंचने के बाद फिसला बाजार, 300 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स

Thu, 23 May 2019 04:14 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 23 May 2019 04:14 PM IST
विज्ञापन
share market doesnot keep its rally on namo second innings, sensex down by 300 points
Sensex

शेयर बाजार गुरुवार को जहां सुबह के वक्त चुनाव नतीजों से अपने अभी तक अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। वहीं शाम को यह 800 अंकों से ज्यादा फिसल गया। सेंसेक्स 300 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। 

विज्ञापन


बाजार में तेजी के बाद बिकवाली का दौर शुरू हो गया, जिसके बाद यह गिरावट देखने को मिली। निवेशकों ने इस दौरान मुनाफा वसूली करने की कोशिश की, जो फिर आगे चलकर गिरावट में तब्दील हो गया। सेंसेक्स 370 अंक गिरकर बंद हुआ, निफ्टी 100 अंक लुढ़क गया।  
विज्ञापन


सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले। प्री मार्केट में सेंसेक्स 481 अंकों की बढ़त के साथ 39591.77 पर खुला। वहीं निफ्टी 163.30 अंकों की बढ़त के साथ 11901 पर कारोबार करते हुए देखा गया। हालांकि कुछ में देर में ही सेंसेक्स 40 हजार और निफ्टी 12 हजार के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन सेक्टर्स में दिखी थी तेजी

जिन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा तेजी आई थी उनमें बैंकिंग, ऑटो, एनर्जी, इंफ्रा, मेटल, आईटी और फार्मा सेक्टर हैं। दिग्गज शेयरों के साथ ही मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी जोरदार खरीदारी देखने को मिल रही थी। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1.54 फीसदी की मजबूती के साथ 14590 के ऊपर नजर आया था।


वहीं, मिडकैप इंडेक्स 1.5 फीसदी की उछाल के साथ 14675 के करीब पहुंच गया था। तेल और गैस शेयरों में भी मजबूती नजर आई। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा था।

लांग टर्म में निवेश करना फायदेमंद

वेल्थ डिस्कवरी के निदेशक राहुल अग्रवाल ने कहा कि मतगणना के नतीजों और रूझानों से साफ हो गया है कि एक बार फिर से एनडीए प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। बाजारों में शुरूआती तेज़ी का माहौल बना था जिसके कारण सेंसेक्स 40,000 और निफ्टी 12,000 का स्तर पार किया था। हालांकि मुनाफा वसूली के कारण बाजारों में काफी सुधार आया है। ऐसे में लांग टर्म निवेशकों को इस बिकवाली से डरना नहीं चाहिए और बाजार में डटे रहना चाहिए। 
    
ऐसे परिवेश में सिक्लिकल ब्याज दरों से प्रभावित होने वाले शेयरों में निवेश करना बेहतर रहेगा। जिन क्षेत्रों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा वे हैं इंफ्रास्ट्रक्चर, कॉर्पोरेट लोन, बैंक, ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल, एनबीएफसी, ऑइल पीएसयू जैसे एचपीसीएल और बीपीसीएल में होगी। उम्मीद है कि भाजपा सरकार तेजी से बुनियादी ढांचे के विकास के इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में निवेश अच्छी रणनीति हो सकती है। 
    
अग्रवाल ने कहा कि स्टॉक्स जो लिक्विडिटी और कॉर्पोरेट गवर्नेस के कारण काफी समय से रुके हुए थे उनमें तेजी की संभावना है। यह उम्मीद की जाती है कि अगले एक से दो वर्षों में आईटी क्षेत्र अच्छा प्रदर्शन नहीं करेगा। क्योंकि वैश्विक बाजारों में सलॉडाउन के आसार दिख रहे हैं।



ऐसे में आईटी क्षेत्र में अभी निवेश स्थित नहीं है। निवेशकों को अच्छे फंडामेंटल वाले शेयरों में खरीदारी करके उन्हें लम्बे समय तक खरीदे रहना चाहिए। ऐसा करने पर लम्बी अवधि में अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed