फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closing with red mark, gold is cheaper

लाल निशान के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सोने की कीमत में गिरावट

Thu, 02 May 2019 04:18 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 02 May 2019 04:18 PM IST
विज्ञापन
share market closing with red mark, gold is cheaper

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स यानी सेंसेक्स 50.12 अंक गिरकर 38981.43 के स्तर पर बिद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की बात करें तो निफ्टी में 23.40 अंकों की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद ये 11,724.80 के स्तर पर पहुंच गया। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिनभर के कारोबार के बाद गुरुवार को यस बैंक, भारती इंफ्राटेल, एचडीएफसी बैंक और हीरो मोटोकॉर्प के स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इसमें टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, जी एंटरटेनमेंट, और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के स्टॉक्स शामिल हैं। 

विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो इंफ्रा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें बैंक, एफएमसीजी, आईटी, फार्मा और ऑटो शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

share market closing with red mark, gold is cheaper

सोने की कीमतों में 283 रुपये की गिरावट

विदेशों में कमजोरी के रुख के बीच मौजूदा स्तर पर सटोरियों ने मुनाफावसूली की जिससे वायदा कारोबार में गुरुवार को सोना 283 रुपये तक घटकर 31,457 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज के वायदा कारोबार में जून महीने में डिलिवरी वाला सोना 283 रुपये यानी 0.89 फीसदी की हानि दर्शाता 31,457 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। इसमें 12,113 लॉट का कारोबार हुआ। इसी प्रकार सोना के अगस्त डिलिवरी अनुबंध की कीमत 236 रुपये यानी 0.74 फीसदी घटकर 31,626 रुपये प्रति दस रह गया। इसमें 434 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.72 फीसदी घटकर 1,272.14 डॉलर प्रति औंस रह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed