फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market closing with red mark, fall in price of silver

लगातार आठवें दिन लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

Fri, 10 May 2019 04:21 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 10 May 2019 04:21 PM IST
विज्ञापन
share market closing with red mark, fall in price of silver

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। शुक्रवार को वायदा कारोबार में चांदी का दाम 0.20 फीसदी कम हुआ।

विज्ञापन


दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स यानी सेंसेक्स 95.92 अंक गिरकर 37462.99 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की बात करें तो निफ्टी में 22.90 अंकों की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद ये 11278.90 के स्तर पर पहुंच गया। 

विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिनभर के कारोबार के बाद शुक्रवार को जी एंटरटेनमेंट, टाइटन कंपनी, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक और इंडियाबुल्स हाउसिंग के स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इसमें टाटा स्टील, एचसीएल, यस बैंक और आईओसी के स्टॉक्स शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को मेटल, ऑटो, फार्मा, एनर्जी, एफएमसीजी और आईटी में थोड़ी गिरावट दर्ज हुई। 

share market closing with red mark, fall in price of silver

चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

विदेशों में मजबूती के रुख के बावजूद सटोरियों द्वारा अपने सौदों को कम करने से शुक्रवार को वायदा कारोबार में चांदी का दाम 0.20 फीसदी कम हुआ। इसके साथ चांदी 37,325 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

एमसीएक्स में जुलाई महीने में डिलिवरी वाले चांदी अनुबंध के भाव 73 रुपये यानी 0.20 फीसदी की हानि के साथ 37,325 रुपये प्रति किग्रा रह गये जिसमें 23,488 लॉट का कारोबार हुआ। इसी प्रकार चांदी के सितंबर डिलीवरी वाले अनुबंध के भाव 104 रुपये यानी 0.27 फीसदी की हानि के साथ 37,800 रुपये प्रति किग्रा रह गए जिसमें 3,085 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि विदेशी बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूती के रुख के बावजूद सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार कम किए जाने से यहां चांदी वायदा कीमतों में तेज गिरावट आई। हालांकि वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में चांदी का भाव 14.79 फीसदी की तेजी के साथ 14.79 डॉलर प्रति औंस हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed